ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी पटना ने किया निरीक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी&comma; पटना ने बुधवार को फुलवारीशरीफ प्रखण्ड परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में रखे गए M3 मॉडल ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के कक्षों का अवलोकन किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की। सुरक्षा मानकों को लेकर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि वेयरहाउस में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों का पालन हो रहा है और 24&&num;215&semi;7 सीसीटीवी मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी&comma; पटना सदर&semi; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी&comma; फुलवारीशरीफ और उप निर्वाचन पदाधिकारी&comma; पटना को निर्देशित किया कि वे वेयरहाउस के संचालन में निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरतलब है कि फुलवारीशरीफ स्थित इस वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड &lpar;ECIL&rpar;&comma; हैदराबाद द्वारा निर्मित M3 ईवीएम और वीवीपैट मशीनें संधारित हैं&comma; जिनका नियमित निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार किया जाता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी&comma; पटना सदर&semi; अपर जिला दंडाधिकारी &lpar;सामान्य&rpar;&semi; उप निर्वाचन पदाधिकारी&comma; पटना&semi; प्रखंड विकास पदाधिकारी&comma; फुलवारीशरीफ़&semi; अंचल अधिकारी&comma; फुलवारीशरीफ़ समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन