जिलाधिकारी ने टीका लगाओ इनाम पाओ के लक्की विजेताओं को किया सम्मानित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>कोरोना टीकाकरण के दूसरे डोज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य स्वास्थ्य समिति व केयर इंडिया के सहयोग से संचालित टीका लगाओ इनाम पाओ के तहत जिलास्तर पर आयोजित लक्की ड्रा के सफल तीन प्रतिभागियों को जिलाधिकारी के हाथों बंपर इनाम से सम्मानित किया गया। सोमवार को समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच व जिला पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। बंपर इनाम के तौर पर लाभुकों को 32 इंच का एलईडी टीवी उपहार स्वरूप भेंट किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में जोकीहाट के मो इश्तियाक आलम&comma; पलासी की फरहाना व अररिया प्रखंड के सोनू यादव का नाम शामिल है। कार्यक्रम के दौरान मौके पर एससीएमओ डॉ राजेश कुमार&comma; डीआईओ डॉ मो मोईज&comma; डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ&comma; केयर इंडिया की डीटीओएफ डोली वर्मा&comma; केयर के जिला कंस्लटेंट नौशाद आलम&comma; एपपीसी अैयाज अशरफी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए करायें अपना टीकाकरण &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि दूसरे डोज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाभुकों को पुरस्कृत किये जाने की पहल की गयी थी जो जिले में बेहद सफल रही। 27 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच संचालित टीका लगाओ इनाम पाओ अभियान के क्रम में लगातार पांच सप्ताह तक प्रखंडवार साप्ताहिक रूप से लक्की ड्रा के माध्यम से चयनित 01 लाभुक को बंपर इनाम व 10 लाभुकों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आखिर में जिलास्तर पर लक्की ड्रा के माध्यम से तीन विजेताओं का चयन किया गया। जिन्हें उपहार स्वरूप एलईडी टीवी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कोरोना का टीका अब तक नहीं लेने वालों से प्राथमिकता के आधार पर अपना टीकाकरण सुनिश्चित कराने की अपील की। जिलपाधिकारी ने कहा कि निर्धारित समय पूरा होने पर टीका की दूसरी डोज अवश्य लगायें। 15 से 18 साल के किशोरों से भी उन्होंने बढ़-चढ़ कर अभियान में भागीदारी निभाते हुए अपना टीकाकरण कराने की अपील की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>योजना से टीकाकरण अभियान को मिली गति &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ ने बताया कि टीका लगाओ इनाम पाओ अभियान में क्षेत्र में सकारात्मक असर देखा गया। बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण के लिये आगे आये। अभियान की खास बात रही कि जिलास्तरीय लक्की ड्रा में आच्छादन के मामले में पिछड़े जिले के दो प्रखंड जोकीहाट व पलासी से ही लाभार्थी चयनित हुए। इससे क्षेत्र में संचालित अभियान पर इसका सकारात्मक प्रभाव का भरोसा उन्होंने जताया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहटा में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण

सड़कों के मरम्मत और निर्माण की दिशा में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा 50 स्थान के अनुशंसित सड़कों को बिहार सरकार ने स्वीकृति प्रदान की

बीमार पिता के इलाज के दौरान सूने घर में चोरी, 30 लाख के जेवरात ले उड़े चोर!