स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ व बेहतर बनाने का हो रहा निरंतर प्रयास : जिलाधिकारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>जिले में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर हर स्तर पर जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुदृढ व बेहतर बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। वहीं जिले में संचालित कोरोना टीकाकरण अभियान निरंतर अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर अग्रसर है। बीते एक माह के दौरान जिले में स्वास्थ्य संबंधी मामलों से जुड़ी उपलब्धि की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने सोमवार को उक्त बातें कही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अब तक 27&period;21 लाख लोगों को लगाया गया है टीका &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में आयोजित मासिक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने कहा कि जिले में अब तक 27&period;21 लाख लोगों को टीका की निर्धारित डोज लगायी गयी है। इसमें 16&comma; 35 लाख लोगों को टीका की पहली व 10&period;78 लाख लोगों को टीका की दूसरी डोज लगायी जा चुकी है। स्वास्थ्य कर्मी&comma; फ्रंट लाइन वर्कर व 60 साल से अधिक उम्र के 7&comma; 600 लोगों को टीका का प्रीकॉशन डोज लगायी गयी है। वहीं बीते तीन जनवरी से संचालित अभियान के क्रम में 15 से 18 साल के एक लाख किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पीड़ित परिवारों को उपलब्ध करायी गयी है जरूरी मदद &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में अब तक 929 लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें 830 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। तीसरी लहर के दौरान अब तक मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है। फिलहाल जिले में कोरोना के 99 एक्टिव मरीज हैं। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक कुल 139 लोगों के मौत की प्रशासनिक सूचना है। इसमें 125 आश्रितों को मुआवजा राशि के तौर पर 4&colon;50 लाख प्रति परिवार उपलब्ध करा दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी का हो रहा प्रयास &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के संभावित चुनौतियों से निपटने के लिये स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी का लगातार प्रयास किया जा रहा है। सदर अस्पताल व फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल में कुल तीन ऑक्सीजन प्लांट संचालित हैं। प्लांट के माध्यम से अस्पताल के बेड ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति संभव हो चुकी है। जो गंभीर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य स्तर से जिले को कुल 17 नवचयनित सीएचओ उपलब्ध कराये गये हैं। उनके योगदान के बाद जिले में 21 हेल्थ सब सेंटर व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का सफल संचालन किया जा सकेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहटा में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण

सड़कों के मरम्मत और निर्माण की दिशा में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा 50 स्थान के अनुशंसित सड़कों को बिहार सरकार ने स्वीकृति प्रदान की

बीमार पिता के इलाज के दौरान सूने घर में चोरी, 30 लाख के जेवरात ले उड़े चोर!