जिलाधिकारी ने लगवाया कोरोना टीका का दूसरा डोज, बुजुर्गों से किया टीका लगाने की अपील

<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच अररिया ने सोमवार को कोरोना टीका का दूसरा डोज लगाया&vert; टीका लगाने के लिये वे सदर अस्पताल स्थित टीकाकरण सत्र स्थल पहुंचे&vert; जहां प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी द्वारा उन्हें टीका का दूसरा डोज लगाया गया&vert; इसके बाद जिलाधिकारी आधे घंटे तक मेडिकल टीम की निगरानी में रहे&vert; इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से टीकाकरण के तीसरे चरण की सफलता को लेकर की गयी तैयारियों पर चर्चा की&vert; इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को टीकाकृत किये जाने को लेकर संचालित विशेष अभियान के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों से जरूरी पूछताछ की&period;<&sol;p>&NewLine;<h3><strong>महामारी से उबारने में महिला कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण-<&sol;strong><&sol;h3>&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने जिलावासियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि देश के सामाजिक&comma; राजनीतिक&comma; आर्थिक व सांस्कृतिक विकास में आज महिलाएं अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं&vert; कोरोना संकट के दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जिले की कई महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उस मुश्किल दौर से जिलावासियों को उबारने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया&vert; अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों को चिह्नित कर जिला प्रशासन व जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मानित किया जा रहा है&vert; अपने बेहतर कार्यों के लिये सभी महिलाएं बधाई व धन्यवाद की पात्र हैं&period;<&sol;p>&NewLine;<h3><strong>कोरोना का टीका सौ फीसदी सुरक्षित&comma; बुजुर्ग बढ़चढ़ कर अभियान में भाग लें-<&sol;strong><&sol;h3>&NewLine;<p>कोरोना टीका का दूसरा डोज लेने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना का टीका सौ फीसदी सुरक्षित है&vert; उन्होंने जिले में कोरोना टीकाकरण के सफल संचालन को लेकर सभी स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मियों को बधाई व शुभकामनाएं दी&vert; डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री&comma; मुख्यमंत्री सहित अन्य महत्वपूर्ण लोगों को भी टीका लगाया जा चुका है&vert; इसके अलावा कई राजनीतिक व सामाजिक रूप से सम्मानित लोगों के टीकाकरण का कार्य भी संपन्न हो चुका है&vert; डीएम ने कहा कि टीकाकरण का तीसरा चरण संचालित किया जा रहा है&vert; इसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के वैसे लोग जो विभिन्न तरह के गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं&vert; साथ-साथ 60 साल से अधिक उम्र के तमाम बुजुर्गों को टीकाकृत किये जाने का लक्ष्य है&vert; उन्होंने कहा कि टीका लगाने में हिचकिचाहट की कोई बात नहीं &vert; ये पूरी तरह सुरक्षित व कोरोना महामारी से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह कारगर है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>42 स्थानों पर किया जा रहा सत्र संचालित<br &sol;>&NewLine;महिला दिवस पर कोरोना टीकाकरण को लेकर संचालित विशेष अभियान की जानकारी देते हुए डीपीएम रेहान अशरफ ने कहा कि अधिक अधिक महिलाओं को टीकाकृत किये जाने का लेकर महिला दिवस पर जिले में कुल 42 स्थलों पर टीकाकरण सत्र स्थल संचालित किये जा रहे हैं&vert; सभी सत्र स्थलों पर प्रशिक्षित एएनएम व स्वास्थ्य अधिकारी तैनात किये गये हैं&vert; अभियान की सफलता में आशा कर्मी&comma; एएनएम व जीविका दीदियों से जरूरी मदद ली जा रही है&vert; टीकाकरण को लेकर किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिये मैन्यूल रूप से डेटा संधारण का इंतजाम भी किया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण