जिला पदाधिकारी ने की शिक्षा विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार &colon; <&sol;strong> शेखर आनंद&comma; जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जांच हेतु एक उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आज शनिवार को आयोजित की गई। समाहरणालय में आयोजित इस बैठक में जिले की शैक्षणिक व्यवस्था और छात्र-हित से जुड़ी योजनाओं पर बिंदुवार चर्चा की गई।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति की वर्तमान स्थिति पर त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रवृत्ति के भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही&comma; कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं जैसे पोशाक&comma; पाठ्य-पुस्तकें और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल बेहतर करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी महोदय ने विद्यालयों में पेयजल और विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए&comma; संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए विद्यालय भवन और अन्य भौतिक सुविधाओं के निराकरण हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी &lpar;सर्व शिक्षा अभियान&rpar; द्वारा योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर संतोषजनक उत्तर नहीं दिए जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए पूरी तैयारी के साथ बैठक मे उपस्थित होने का निदेश दिया गया । इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी &lpar;स्थापना&rpar;&comma; जिला कार्यक्रम पदाधिकारी &lpar;सर्व शिक्षा अभियान&rpar; सहित जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और अन्य संबंधित विभागीय कर्मी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया बापू टावर का निरीक्षण, हरियाली बढ़ाने और शैक्षणिक भ्रमण में शामिल करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने की स्व-गणना, बिहारवासियों से डिजिटल जनगणना में भाग लेने की अपील

एक शाम शहीदों के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, देशभक्ति गीतों से गूंजा टाउन हॉल