रामनवमी पर्व के लेकर जिला पदाधिकारी अररिया इनायत खान द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर जायजा लिया जा रहा है

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।  <&sol;strong> अररिया जिला में रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला पदाधिकारी अररिया इनायत खान द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर जायजा लिया जा रहा है। इस क्रम में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज&comma; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित संबंधित सभी जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया जा रहा है। इस वर्ष रामनवमी 2024 दिनांक 17 अप्रैल 2024 को मनाया जायेगा। इसको जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु विशेष दंडाधिकारी&comma; दंडाधिकारी&comma; पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लोकसभा आम निर्वाचन&comma; 2024 को स्वच्छ&comma; निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु घोषणा तिथि से आदर्श आचार संहिता लागू है। रामनवमी पर्व के दौरान भी आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। इसलिए सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी&comma; पुलिस पदाधिकारी को निदेेशित किया गया है कि वे अपने प्रतिनियुक्ति क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे। सभी थानाध्यक्ष को यह सुनिश्चित करायेंगे कि उनके क्षेत्रान्तर्गत निकलने वाले जुलूस की अनुज्ञप्ति निश्चित रूप से प्राप्त कर ली जाय। अनुज्ञप्ति में स्पष्ट रूप से रूट चार्ट एवं समय का उल्लेख करना अनिवार्य है। किसी भी परिस्थिति में चिन्हित रूट के अतिरिक्त अन्य रूट का उपयोग नहीं किया जायेगा। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रत्येक जुलूस में शामिल आयोजक समिति को आई कार्ड में रहने तथा जुलूस में केवल अनुमोदित गानों का ही प्रयोग करने की छूट प्रदान की जायेगी। अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज को संवेदशील स्थानों पर आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफर&sol;सी0सी0टी0भी0 एवं ड्राप गेट लगाने का निर्देश दिया गया है। सभी प्रंखड विकास पदाधिकारी&comma; अंचलाधिकारी&comma; थानाध्यक्ष को सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने तथा कहीं से भी सूचना प्राप्त होने पर अविलंब वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी जिला संयुक्त आदेश के तहत अररिया अनुमंडल में 67 एवं फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में 72 स्थलों पर दण्डाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं बलों की प्रतिनियुक्त की गई है। विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों के लिए विशेष दण्डाधिकारी के रूप में वरीय अपर समाहर्ता&sol;उप समाहर्ताओं स्तरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला मुख्यालय अररिया&comma; अनुमंडल मुख्यालय अररिया एवं अनुमंडल मुख्यालय फारबिसगंज में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या 06453-222309 पर&comma; अररिया अनुमण्डल नियंत्रण कक्ष 06453-222070 पर&comma; फारबिसराज अनुमण्डल नियंत्रण कक्ष 06455-222196 पर कार्यरत रहेगा। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी में जिला योजना पदाधिकारी&comma; अररिया एवं प्रभारी पदाधिकारी के रूप में सहायक कोषागार पदाधिकारी अररिया रहेंगे। सदर अस्पताल&comma; रेफरल अस्ताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर विशेष आकश्मिक दवाओं के साथ चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। अग्निशाम की दस्ता को दोनों अनुमंडल एवं प्रखंड मुख्यालयों में तैनात रहने का निर्देश दिया गया है। उप विकास आयुक्त अररिया रोजी कुमारी अररिया अनुमंडल एवं अपर समाहर्ता सह जि0लो0शि0नि0 पदाधिकारी अररिया अजय कुमार ठाकुर फारबिसगंज अनुमंडल के वरीय प्रभार में रहेंगे। वहीं सम्पूर्ण जिला के विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता अररिया राजमोहन झा एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात&comma; अररिया दीवान एकराम खान रहेंगे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने बिहार के 43वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली

फ्लैट फर्जीवाड़ा कांड : पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह, पिता व भाई पर कोर्ट का संज्ञान

जमीन के विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, एम्स में चल रहा इलाज