अनुत्तीर्ण छात्राओं के शैक्षणिक उन्नयन हेतु कार्ययोजना पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> अनुत्तीर्ण छात्राओं के शैक्षणिक उन्नयन को लेकर जिला स्तर पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सैफुर रहमान एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से पूर्व में अनुत्तीर्ण रही छात्राओं&comma; जो अब सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हो चुकी हैं&comma; उनके परिणाम प्रस्तुत किए गए। साथ ही वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष बिहार बोर्ड से अनुत्तीर्ण छात्राओं का विवरण प्राप्त करने के लिए संबंधित पत्र जारी किया जाएगा। इसके अलावा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नोडल शिक्षक की भूमिका सुनिश्चित करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए जाएंगे। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सैफुर रहमान ने छात्राओं के लिए विषयवार गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री तैयार करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि चयनित विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों के साथ एक उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा&comma; ताकि छात्राओं की जरूरतों के अनुरूप प्रभावी कंटेंट विकसित किया जा सके। बैठक के अंत में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि आगामी सत्र में सभी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस बैठक में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के राज्य कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय एवं स्नेहा रानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कटक में 8 अप्रैल से ऑल इंडिया नेशनल इंडोर रोइंग प्रतियोगिता, बिहार के 5 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

स्व रामबाबू राय जी के छठी पुण्यतिथि पर महिला फुटबॉल का आयोजन उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि – रामकृपाल यादव

तख्त साहिब के अधीन जमीनों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध : इन्द्रजीत सिंह, लखविन्दर सिंह