कटक में 8 अप्रैल से ऑल इंडिया नेशनल इंडोर रोइंग प्रतियोगिता, बिहार के 5 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> प्रथम ऑल इंडिया नेशनल इंडोर रोइंग प्रतियोगिता 2026 का आयोजन ओडिशा के कटक में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में ओडिशा रोइंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में बिहार रोइंग टीम के पांच खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों के लिए पटना के गुलजारबाग खेल परिसर में 15 दिनों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था&comma; जिसमें सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण ने टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। प्रतियोगिता में अंडर-23 वर्ग में अनमोल लक्ष्य और मो&period; आशीम&comma; ओपन वर्ग में साहब बाबू&comma; जबकि लाइट वेट &lpar;75 किलोग्राम से कम&rpar; वर्ग में डेविड फामुलान और सनी कुमार भाग लेंगे। टीम के दल प्रबंधक तपन कुमार साहा और कोच मो&period; मुख्तार खान होंगे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

स्कूल में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिया संदेश

काजीकोरैया–राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार सजग, युद्धस्तर पर जारी बचाव कार्य