छः सूत्री मांगों को लेकर जिला अधिवक्ता संघ पटना का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>। छः सूत्री मांगों को लेकर जिला अधिवक्ता संघ पटना का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आज दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशन पर संघ के अध्यक्ष अमरनाथ और महासचिव अशोक कुमार यादव ने संयुक्त बयान में कहा की जब तक हमारी जायज मांगों को नहीं माना जायेगा तब तक हमारा अनशन जारी रहेगा। पटना सिटी अधिवक्ता संघ&comma; दानापुर अधिवक्ता संघ&comma; मसौढ़ी अधिवक्ता संघ ने पटना जिला अधिवक्ता संघ की के आंदोलन को पुरजोर समर्थन किया है। वहीं अन्य सभी वकीलों द्वारा भी आंदोलन को समर्थन मिल रहा हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मीडिया प्रभारी महेश कुमार ने संबंधित प्रशासन पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की हमारा आमरण अनशन का दूसरा दिन भी कोई भी प्रशासन के प्रतिनिधि मिलने तक नहीं आए। वकीलों के हित में कोई भी सकारात्मक निर्णय अभी तक नहीं लिया गया। संयुक्त सचिव शैलेंद्र कुमार&comma; एवम् अध्यक्ष अमरनाथ की अध्यक्षता में आज कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई जिसमे आंदोलन की आगामी रणनीतियों&comma; संघ का आय व्यय समेत अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसको सर्वसम्मति से पारित किया गया। आगामी बैठक में बजट पर निर्णय लिया जाएगा। आमरण अनशन में मुख्य रूप से सहायक सचिव सत्य प्रकाश नारायण&comma; अनिल कुमार&comma; ऋषिकेश नारायण&comma; संजीव कुमार&comma; निशा यादव समेत दर्जनों अधिवक्तागण शामिल रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

राष्ट्रीय शहरी आजीविका समूह के सदस्यों को एचआईवी एड्स पर दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण