ज्ञान और अध्यात्म की भूमि है बिहार : नंदकिशोर यादव

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने बिहार दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि बिहार ज्ञान और अध्यात्म की भूमि है। श्री यादव ने बिहार दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बयान में कहा कि यह जगत जननी माता जानकी और दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मभूमि&comma; भगवान महावीर की तपोभूमि&comma; गौतम बुद्ध की ज्ञान की भूमि और महात्मा गांधी की सत्याग्रह की भूमि है। यह स्वतंत्रता सेनानी राजकुमार शुक्ल&comma; देश रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद&comma; लोकनायक जयप्रकाश नारायण&comma; भोजपुरी के महान नाटककार भिखारी ठाकुर और जननायक कर्पूरी ठाकुर की भूमि है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार का अतीत जितना गौरवशाली है&comma; भविष्य भी उतना ही उज्ज्वल है। आज बिहार के लोग हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि बिहार दिवस का आयोजन बिहारवासियों के लिए गौरव का विषय है। यह बिहार प्रगति का आईना है। इस आयोजन के माध्यम से लोग बिहार के गौरवशाली अतीत से रूबरू तो होते ही हैं&comma; साथ ही साथ ही यह भी उनके जेहन में होता है कि बिहार को और कितनी ऊंचाई पर ले जाना है। इसलिए बिहार दिवस का आयोजन बिहार के लिए&comma; बिहार के लोगों के लिए और बिहार की तरक्की के लिए जरूरी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया