मुसलमानों की वर्तमान स्थिति पर मंथन, हारुन नगर में हुई अहम बैठक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। फुलवारी शरीफ स्थित हारुन नगर गृह निर्माण सहयोग समिति लिमिटेड के कम्यूनिटी हॉल में रविवार को बिहार एवं देश में मुसलमानों की सामाजिक&comma; शैक्षणिक&comma; राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिति पर विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई&period; बैठक की अध्यक्षता सांसद डॉ&period; मोहम्मद जावेद ने की। बैठक की शुरुआत पवित्र कुरआन पाक की तिलावत से हुई&period; इसके बाद वक्ताओं ने मुसलमानों की वर्तमान स्थिति&comma; शिक्षा&comma; रोजगार&comma; राजनीतिक भागीदारी तथा समाज के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से अपने विचार रखे&period; उपस्थित नेताओं ने समाज को शिक्षा&comma; एकता और जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ाने पर विशेष बल दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में बिहार के विभिन्न जिलों से आए जनप्रतिनिधियों तथा राष्ट्रीय जनता दल&comma; कांग्रेस एवं अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े मुस्लिम नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया&period; सभी वक्ताओं ने समाज के हितों की रक्षा&comma; संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा तथा विकास के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है&period; युवाओं को शिक्षा&comma; रोजगार एवं नेतृत्व के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। बैठक में इमारत ए शरिया के नाजिम मौलाना सैयदुर रहमान&comma; सांसद तारिक अनवर&comma; पूर्व केंद्रीय मंत्री एम&period; ए&period; फातिमी&comma; पूर्व विधायक डॉ&period; एजहार&comma; बिहार विधान परिषद सदस्य मो&period; सोहैब&comma; पूर्व विधायक अबु दोजाना&comma; मोहम्मद शाहिद परवेज&comma; होदा साहब&comma; अरशद अब्बास सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के अंत में समाज की बेहतरी&comma; आपसी एकता&comma; शिक्षा के प्रसार तथा संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया&period; कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नियम तोड़ने वाले 28 वाहनों से वसूला ₹35,200 जुर्माना

तेज गति जान की दुश्मन, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया सड़क सुरक्षा का संदेश

बांकीपुर उपचुनाव में कायस्थ सम्मान से समझौता नहीं, उपेक्षा करने वालों को मिलेगा करारा जवाब : पाण्डेय अखिलेश कुमार श्रीवास्तव