डीआईजी ने साइबर थाना अररिया का निरीक्षण किया, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> पूर्णिया परिक्षेत्र के डीआईजी पी के मंडल ने साइबर थाना अररिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण पुलिस महानिदेशक बिहार के निर्देश के आलोक में रूटीन प्रक्रिया के तहत किया गया। डीआईजी श्री मंडल ने कहा कि साइबर थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा पहले भी हो चुकी है आज अररिया में पहला निरीक्षण है। उन्होंने स्पष्ट बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया जाएगा ताकि यह समझा जा सके कि कहां-कहां कमियां हैं और किस क्षेत्र में सुधार की जरूरत है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान उन्होंने साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई और थाना स्टाफ को इसके प्रभावी नियंत्रण के लिए तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीआईजी ने कहा कि साइबर अपराध के बदलते स्वरूप को देखते हुए पुलिस को लगातार अपडेट रहना होगा और आम लोगों को भी जागरूक करना आवश्यक है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर अररिया एसपी अंजनी कुमार&comma; साइबर थाना पुलिस उपाधीक्षक राजिया सुल्ताना&comma; फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा&comma; डीआईयू शाखा प्रभारी पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार&comma; नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार&comma; साइबर थाना पुलिस निरीक्षक नितेश कुमार&comma; पुलिस निरीक्षक रवि रंजन सिंह&comma; पुअनी मनिषा कुमारी और पुअनी कुन्दन कुमार समेत कई अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित थे।<br>निरीक्षण के अंत में डीआईजी ने साइबर थाना की कार्यप्रणाली की सराहना की&comma; लेकिन साथ ही उन्होंने सुधार के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही है। कहा समय-समय पर इस तरह के निरीक्षण से पुलिस बल की जवाबदेही और कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होती है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!