धानुक समाज मुख्यधारा से जुड़ कर राजनीतिक ताकत बनें : सम्राट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> मिलर हाईस्कूल के मैदान में मंगलवार को आयोजित धानुक अधिकार महारैली को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि धानुक समाज मुख्यधारा से जुड़ कर राजनीतिक ताकत बनें। उन्होंने कहा कि धानुक समाज ने आज जो तीन मांगें उठाई है&comma; उसे जरूर पूरा किया जाएगा। इन मांगों पर मुख्यमंत्री के साथ गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा। &&num;8216&semi; शहीद रामफल मंडल अमर रहे&&num;8217&semi; के जयघोष के साथ उन्होंने कहा कि धानुक समाज से आने वाले स्वाधीनता सेनानी शहीद रामफल मंडल की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजद पर हमला करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा कोई एक परिवार की पार्टी नहीं है कि पति के बाद पत्नी और फिर बेटा सत्ता का सुख भोगेगा। राजद के शासनकाल में गरीबों को लूटा गया। पशुओं का चारा तक लूट लिया गया। लव-कुश और धानुक समाज के समर्थन से ही आज दिल्ली में नरेन्द्र मोदी की सरकार है और बिहार में एनडीए ने 40 में 39 सीटें जीतने में सफलता पाई थी। इस बार सभी 40 सीटों को जीत कर एक बार फिर से केन्द्र में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है और 2025 में बिहार में भी एनडीए की सरकार बनानी है। भाजपा ही धानुक समाज को सम्मान के साथ अधिकार भी देगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री चौधरी ने रैली के आयोजन के लिए बलराम मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कि कहा कि धानुक भी लव-कुश समाज का हिस्सा है। यह वह समाज है जो अन्याय के लिए अपने पिता श्रीराम के खिलाफ भी खड़ा हो गया था। इस समाज का एक गौरवशाली इतिहास है&comma; जिसे हम भूल नहीं सकते हैं। आजादी की लड़ाई के दौरान भी यह समाज डट कर खड़ा था और भारत की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। रामफल मंडल ने कुल्हाड़ी से अग्रेज सैनिकों का मुकाबला किया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि धानुक समाज से ही अद्भुत कथा शिल्पी और साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु थे। साहित्य के क्षेत्र में रेणु जी का योगदान काफी महत्वपूर्ण है। धानुक समाज शिक्षा में भी आगे हैं&comma; कोई गलतफहमी में न रहे। इस समाज को कोई बरगला नहीं सकता है। सभी अपने बच्चों को पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं। इटावा के सांसद राम शंकर कठेरिया भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक बलराम मंडल थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

NH-31 पर DSP ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी नजर

प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला ‘लोकसेवा रत्न’ सम्मान, जनसेवा के कार्यों के लिए हुआ सम्मानित