हाजीगंज से छोटी पटन देवी तक निकली डेंगू जागरूकता रैली, बच्चों ने दिए बचाव के संदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> हाजीगंज स्थित सर्वोदय इन्फेंट अकैडमी एवं रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी के संयुक्त तत्वावधान में डेंगू से बचाव और जन-जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं&comma; शिक्षकों और रोटरी क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान हाजीगंज से छोटी पटन देवी तक जागरूकता रैली निकाली गई। बच्चों ने डेंगू के कारण&comma; प्रसार और बचाव के उपायों को लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली में &OpenCurlyDoubleQuote;डेंगू को हराना है&comma; मिलकर कदम बढ़ाना है” और &OpenCurlyDoubleQuote;साफ-सफाई अपनाइए&comma; डेंगू से बचाव कीजिए” जैसे नारों के जरिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी के अध्यक्ष सह सर्वोदय इन्फेंट अकैडमी के प्राचार्य पंकज किशोर सिंह ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देना जरूरी है। उन्होंने लोगों से मच्छरदानी का इस्तेमाल करने और मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की। रोटेरियन अनंत अरोड़ा ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और पानी जमा नहीं होने देने के प्रति सजग रहना चाहिए। विद्यालय के निदेशक कृष्ण किशोर सिंह ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम में रोटेरियन जगन्नाथ कुमार&comma; ब्रजेश कुमार&comma; निशांत कुमार&comma; रितेश तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति सजग किया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध पर कटाव को नियंत्रित करने के लिए युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी : अभियंता प्रमुख से मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने की वार्ता

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव के साथ की बैठक, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

रक्षाबंधन पर बिहार में 300 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना : अशोक कुमार वर्मा