दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह सन्धु तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह सन्धु आज तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब नतमस्तक हुए जहां उन्होंने गुरु महाराज के समक्ष नतमस्तक होकर अरदास की&comma; कीर्तन श्रवण किया और गुरु गोबिन्द सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के जोड़ा सहिब एवं शस्त्रों के दर्शन भी किए। इस मौके पर तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी बलदेव सिंह के द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया।<br>तख्त साहिब प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही&comma; महासचिव इन्द्रजीत सिंह एवं उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह के द्वारा उपराज्यपाल महोदय को कृपाण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानिन्त किया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके बाद उन्हें गुरुद्वारा गायघाट के दर्शन भी करवाए गए।सरदार जगजोत सिंह सोही ने मीडीया से बातचीत के दौरान बताया कि सरदार तनजीत सिंह सन्धु जो कि सरदार तेजा सिंह समुन्द्री के परिवार से हैं और उनकी कौम प्रति की गई सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता इसलिए ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी ने अपना कार्यालय परिसर ही उनके नाम से बनी बिल्डिंग में बनाया हुआ है। उन्होंने बताया कि माननीय उपराज्यपाल को तख्त साहिब में चल रही सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने लंगर हाल में जाकर सेवा भी की। इस मौके पर तख्त साहिब के सुपरीटेंडेट दलजीत सिंह&comma; मैनेजर पपिन्दर सिंह&comma; हरजीत सिंह&comma; दलीप सिंह पटेल&comma; लंगर इर्न्चाज तेजिन्दर सिंह बन्टी भी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जहानाबाद में आगामी त्योहारों को लेकर दंगा निरोधी मॉक ड्रिल आयोजित

जिले में निक्षय मित्र योजना के तहत 27 टीबी मरीजों को किया गया फूड बास्केट का वितरण

पल्लवी नारायण बनीं जदयू कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव