ललन सर्राफ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला वैश्य समाज का प्रतिनिधिमंडल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जदयू के विधानपार्षद सह प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक ललन कुमार सर्राफ के नेतृत्व में वैश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित डेढ़ दर्जन लोगों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1&comma; अणे मार्ग स्थित उनके कार्यालय में मिला। ध्यातव्य है कि ये सभी उन एक हजार लोगों में शामिल थे जिन्होंने जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ द्वारा 20 एवं 21 तारीख को जदयू मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ली थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री से मिलने वालों में कंचन गुप्ता&comma; डाॅ0&period; यू&period;पी&period; गुप्ता&comma; सुरेश कुमार साहू&comma; संतोष कुमार गुप्ता&comma; मृदुला कुमारी&comma; राजन गुप्ता&comma; विनोद गुप्ता&comma; भीमसेन प्रसाद गुप्ता&comma; विनोद साह&comma; शंभू कुमार&comma; रंजीत कुमार गुप्ता&comma; अरुण कुमार साह&comma; नवीन कुमार उर्फ नगीना चैरसिया&comma; डाॅ0 नीरज कुमार चैरसिया&comma; सुनील कुमार सिन्हा&comma; डाॅ0 एन0पी0 प्रियदर्शी&comma; अभिनंदन कुमार एवं सिद्धार्थ कुमार चैरसिया शामिल हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने मा0 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अपनी आस्था व्यक्त की और व्यवसायी समाज के उत्थान और सम्मान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनके प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यवसायियों से कहा कि वे सभी बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लक्ष्य के साथ काम करें। ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करिश्माई नेतृत्व और उनके अभूतपूर्व कार्यों से प्रेरित होकर व्यवसायी समाज के लोग बड़ी संख्या में जदयू में शामिल हो रहे हैं। आने वाले दिनों में ऐसे लोगों की संख्या और बढ़ेगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!