भोगीपुर में अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से गिरे मजदूर की मौत, हंगामा, मुआवजा की मांग

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> राजधानी पटना के सम्पत चक प्रखण्ड अंतर्गत भोगीपुर गांव के पास एकतापुरम स्थित रुक्मिणी बिल्डटेक द्वारा निर्माण कराये जा रहे अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से गिरे मजदूर की मौत हो गयी । घटना के बाद वहां अफ़रा तफरी मच गयी । आनन फानन उसे लोग निजी होस्पिटल ले गए जहां उसे चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची गोपालपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने भेज कर जांच शुरू कर दी है&period; इधर मृतक मजदूर की शिनाख्त लखीसराय जिला के कजरा थानान्तर्गत चंपा नगर निवासी रामदेव यादव के 39 साल के बेटे रामधनी कुमार के रुप मे होते ही वहां पहुंचे उसके समर्थकों ने काफी हो<br>हंगामा करते हुए मजदूर के परिवार को मुआवजा की मांग करने लगे। हंगामा के दौरान लोगो ने बताया कि जमीन मालिक राम नरेश सिंह और काँतेश रंजन के हिस्से वाली एरिया में काम हो रहा था। वहां काम करने वाले अन्य मजदूरों और हो हँगामा करने वाले लोंगो ने बताया कि सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकत निर्माण कार्य कराया जा रहा है। गरीबी और आर्थिक तंगी में बाहरी मजदूर जान जोखिम में डालकर काम करते हैं । घटनास्थल पर पहुंची गोपाल पुर पुलिस को लोगो ने बताया कि रुक्मिणी बिल्डटेक द्वारा यहाँ निर्माण कार्य बगैर सुरक्षा उपायों के ही कराया जा रहा जिसके चलते एक मजदुर की सातवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। इतना ही नहीं काम कराने वालों ने मृतक मजदूर के समर्थन में आये लोगो को उचित मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन नही दे रहे थे जिससे झगड़ा बढ़ गया। इस दौरान मारपीट की नौबत आ गयी। वही गोपाल पुर थाना पुलिस किसी तरह की हो हंगामे से साफ इंकार करती रही जबकि देर शाम तक घटस्थल एकतापुरम पहुंचे करीब सौ से अधिक मजदूर मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने पर अड़े रहे । अपार्टमेंट के पास जमा मजदूरों ने कहा कि बिल्डर और जमीन मालिक गरीब मजदूर के परिवार को जबतक मुआवजा देने का भरोसा नही दिलाएंगे वेलोग यहां से हटने को तैयार नही है।<br>एकतापुरम भोगीपुर मे एक अपार्टमेंट का निर्माण कर रहे मजदूर की सातवी मंजिल से गिरने से हुई मौत के बाद वहां जब मजदूर के साथी मुआवजे की मांग करने पहुंचे तो बिल्डर अजीत और मानव ने धमकाते हुए दूर खदेड़ दिया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इतना ही नही जब मजदूर साथियों ने बिल्डर से कहा कि मृतक के परिवार को मुआवजा देना ही होगा तब बिल्डर और उसके लोगो ने कहा कि दस बीस हजार लेना है तो लो वरना जाओ भागो। इसके बाद अपार्टमेंट एरिया से मजदूर साथियों को दूर खदेड़ने लगा। मृतक मजदूर रामधनी यादव के परिजनों के आने और मुआकेवजा में कम से कम चार से पाँच लाख देने की मांग को लेकर सभी प्रदर्शन कारी मजदूर अपार्टमेंट से थोड़ी दूर सड़क किनारे जमे रहे । देर शाम तक वहां मजदूरों का जमावड़ा लगा रहा लेकिन कोई थानां पुलिस उनकी जायज मांगों को सुनने के लिए मौजूद नही दिखाई दिया। मजदूरों ने कहा कि गरीब परिवार के मजदूर की मौत बिल्डर के द्वारा सेफ्टी उप करण नही लगवाने के चलते ही हुआ है। मजदूरों ने बताया कि लखीसराय से जब मृतक के परिजन आएंगे तो वे लोग मुआवजा तय करेंगे । ऐसे मामले में कम से कम चार से पांच लाख मुआवजा तो मिलना ही चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बता दें कि पटना के संपतचक के एकतापुरम भोगीपुर में रुक्मणि बिल्डटेक के छत्रपति शिवाजी ग्रीन अपार्टमेंट्स का निर्माण कार्य मे लगे एक मजदूर की मौत सातवें मंज़िल से गिरने से हो गयी थी । घटनास्थल पर हुई मौत के बाद साथ में काम कर रहे मजदूर के साथीयों ने अपार्टमेंट के मालिक अजीत कुमार आजाद और मानव कुमार से मुआवजे की मांग करने लगे&period; लेकिन अपार्टमेंट के मालिक के द्वारा दिए जा रहे मुआवजे महज दस हजार से मजदूर के साथी नाराज थे । उनका कहना था कि इतनी कम रकम ₹10000 से क्या होगा। ऐसे मामले में दिए जाने वाले सरकारी मुआवजा दिया जाए ताकि मजदूर के पूरे परिवार का अच्छे तरीके से भरण और पोषण हो<br>सके । बता दें कि मृतक मजदूर रामाधीन यादव है जो बिहार के लखीसराय के चंपानगर गांव का रहने वाला था। वह पटना के एक किराए के मकान में रहता था और मजदूरी करता था&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस सम्बंध में बिल्डर से सम्पर्क नही हो पाया । वहीं निर्माण कार्य कराने वाले मैनेजर कमलेश ने बताया कि घटना के वक्त वह वहां नही था । सूचना मिलने पर अनीसाबाद से वहां पहुंचा तबतक मजदूर के शव को पुलिस लेकर जा चुकी थी। मैनेजर ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर निर्माण कर बन्द था । ऐसे में मजदूर कैसे आकर निर्माण कार्य कॉलम ढलाई कर रहे थे उन्हें नही मालूम&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गोपालपुर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि रुक्मिणी बिल्डटेक द्वारा एकतापुरम में अपार्टमेंट बनवाया जा रहा है जहां एक मजदुर काफी ऊंचाई से गिर गया जिसे तत्काल हर्ष होस्पिटल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस अनुसन्धान में पता चलेगा कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का अनुपालन हो रहा था या नही। फिलहाल शव को पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे 210 किलो विदेशी सेब के साथ तस्कर गिरफ्तार, टेंपो जब्त!

समाजसेवी शिव शंकर उर्फ शिबू बिराजी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

सीमा पर एसएसबी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 121.37 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार!