रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर के जमीन का डीसीएलआर फारबिसगंज एवं सीओ नरपतगंज ने किया स्थल जांच

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर फुलकाहा के पथराहा पंचायत वार्ड संख्या 17 तथा 18 स्थित 16 एकड़ 65 डिसमिल जमीन पर पथराहा पंचायत के ही मो० मोजीवउद्दीन एवं मो० अख्तर हुसैन दोनों के पिता स्वर्गीय अलीजान हुसैन तथा नसरुद्दीन हुसैन पिता स्वर्गीय सलिजान हुसैन तथा जगदीश मंडल तथा नित्यानंद मंडल दोनों के पिता उत्तिम लाल मंडल  पथराहा निवासी के द्वारा जबरन कब्जा को लेकर महंत विशंभर दास के द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में मंगलवार को  फारबिसगंज डीसीएलआर मो० यूनुस अंसारी एवं अंचल पदाधिकारी नरपतगंज शंभू प्रकाश तथा हल्का कर्मचारी अवधेश कुमार सिंह के द्वारा 2 बजे के लगभग उक्त जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दोनों पक्ष के दस्तावेज का जांच किया।  श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर का मामला विगत कई वर्षों से जिला के संबंधित पदाधिकारियों के पास लंबित चल रहा है। मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर समाहर्ता अररिया अनिल कुमार ठाकुर के पत्र ज्ञापांक-472 दिनांक-15 फरवरी 2022 के आलोक में  जांच किया गया ।इस बाबत श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर के महंत विशंभर दास ने बताया कि यह जमीन पूर्व से ही मंदिर के नाम खतियान में दर्ज है&comma; उसी खतियान को हेराफेरी कर फर्जी दस्तावेज बना लिया गया तथा कुछ लोगो के द्वारा जमीन पर कब्जा कर लिया गया है।महंत ने यह भी खुलासा किया कि आज पदाधिकारियों के जांचोपरांत स्थल पर से जाने के बाद मैं घर जाने के लिए जैसे ही वहां से जाना चाहा की अख्तर हुसैन के पुत्र मो खुर्शीद ने आकार मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा जबकि वहाँ उपस्थित कुछ लोगो के द्वारा रोके जाने पर उन्होंने लोगों को भी देख लेने का धमकी दिया ।जबकि वहाँ उपस्थित मीडिया कर्मी को भी धमकी दिया । वहीं महंत ने कहा कि मुझे आशंका है कि उनके द्वारा मेरे ऊपर झूठा मुकदमा में फंसाने का साजिश भी रचा जा सकता है । वही उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी सुरक्षा का गुहार भी लगाया है ।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

UGC रेगुलेशन एक्ट 2026 को लेकर औरंगाबाद में जोरदार प्रदर्शन

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता ‘राइजिंग स्टार्स’ का आयोजन