गुलिस्तान मोहल्ला में मौत को दावत दे रहे झूलते बिजली के तार, वार्ड 20 में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> पटना के फुलवारी शरीफ नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 20 के गुलिस्तान मोहल्ला में झूलते बिजली के तार लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं&period; गली में बिजली के तार बेहद नीचे लटक रहे हैं&comma; जिससे छोटे-छोटे बच्चे भी आसानी से उसकी चपेट में आ सकते हैं&period; स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। गली के भीतर रोजाना बच्चों की आवाजाही बनी रहती है&period; बच्चे साइकिल चलाते हैं और खेलते नजर आते हैं&comma; लेकिन झूलते तारों की ऊंचाई इतनी कम है कि करंट की चपेट में आने का खतरा हर समय बना रहता है&period; तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि बिजली के तार बांस के सहारे अस्थायी रूप से लटकाए गए हैं&comma; जो कभी भी टूट सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में एक मकान का निर्माण कार्य भी चल रहा है&period; निर्माण के दौरान लोहे की सरिया और अन्य सामग्री के कारण बिजली के तारों से टकराने का खतरा और बढ़ गया है&period; इसके बावजूद बिजली विभाग और नगर परिषद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है&period; लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद झूलते तारों को दुरुस्त नहीं कराया गया&period; यह पूरी तरह से लापरवाही का मामला है&comma; जहां जान-माल की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन खतरनाक रूप से झूलते बिजली के तारों को ठीक कराया जाए&period; लोगों का कहना है कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़ी अनहोनी की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चोरी के आरोपी गिरफ्तार, अपहरण मामले में नाबालिग बरामद!

मिशन मोड में बनायें पात्र लाभुकों का राशन कार्ड : डीएम