डांडिया नृत्य बच्चों के भीतर सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विकास करता है : शशि भूषण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>हाजीपुर&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> 26 सितम्बर देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का महापर्व नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। भक्त अपने-अपने तरीके से माता रानी की आराधना में जुटे हैं।<br>इसी बीच आज वैशाली जिला के हाजीपुर शहर के टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल के बच्चों ने डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति से देवी दुर्गा की आराधना कर उन्हें खुश और प्रसन्न करने का बेहतरीन प्रयास किया है। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों को सम्बोधित करते हुये स्कूल के निदेशक और वरिष्ठ पत्रकार शिक्षविद डॉ शशि भूषण कुमार जी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के भीतर आध्यात्मिक चेतना के साथ -साथ सामाजिक&comma;सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विकास भी होता है जो पढ़ाई के साथ ही सर्वांगीण विकास को दर्शाता है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्कूल की प्राचार्या पिंकी कुमारी ने कहा कि देश के पूर्वी हिस्से से निकला दुर्गा पूजा का आधुनिक स्वरूप अब पूरे देश में पहुंच चुका है। गुजरात से निकला डांडिया नृत्य की अब देश दुनिया में धूम मची है। वास्तव में यह देवी की आराधना और उनका ध्यान खींचने का एक तरीका है। डांडिया और गरबा जैसे गुजरात के लोक नृत्य का सीधा संबंध मां दुर्गा से है। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्र में ऐसी नृत्य साधना से देवी दुर्गा प्रसन्न होती है।इस अवसर पर डांडिया नृत्य की अपनी शानदार और बेहतरीन प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिये। सभी विधार्थियो&comma; शिक्षकों एवं अभिभावकों भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में शामिल बच्चों एवं शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

गांधी सरोवर परिसर में दुकान निर्माण पर रोक की मांग, सात सदस्यीय शिष्टमंडल ने सौंपा ज्ञापन

बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर आयोजित सामूहिक परेड-सह-वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

समृद्धि यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा