दानापुर अनुमंडलाधिकारी ने अनशनकारी को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया

&NewLine;<p><strong>मनेर&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> मंगलवार को दानापुर अनुमंडलाधिकारी विक्रम वीरकर ने मनेर प्रखंड कार्यालय परिसर में पहुंचकर चार दिनों से अनशन पर बैठे हुए अनशनकारी मितन कुमार को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया गया। दानापुर अनुमंडलाधिकारी विक्रम विरकर ने बताया कि 4 दिनों से शांतिपूर्वक अनशन चल रहा था आज अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशनकारी से बातचीत हुई एवं अनशनकारी मान गये। उन्होंने कहा कि आपकी मांग जायज है। हम आपकी मांग दो महीने में पूरा कराने का प्रयास करेंगे। एवं उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सख्त आदेश दिया गया कि राशन से संबंधित जो भी हो जल्द से जल्द समस्या का हल निकाल ले। अगली बार से इस तरह से शिकायत मिलेगी आप पर एक्शन लिया जाएगा। बताया जाता है कि 26 फरवरी से दियारा बचाओ भारत बचाओ परिषद के बैनर तले समाजसेवी मितन कुमार बकाया राशन को लेकर मनेर प्रखंड कार्यालय परिसर में आमरण अनशन पर बैठे हुए थे। अनशन स्थल पर मनेर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद&comma; अंचलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह&comma; प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी&comma; मुखिया अशोक राय &comma; पंचायत समिति सदस्य धर्म भाई यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे