झूलन महोत्सव में भक्ति के रंग में रंगा दादी मंदिर, 501 महिलाओं ने किया सामूहिक मंगल पाठ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> श्रावण मास के अवसर पर श्री दादी जी भक्त मंडल&comma; पटना सिटी की ओर से झूलन महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान दादी जी के मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और भजनों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महोत्सव की शुरुआत आचार्य लखन जी शास्त्री एवं हरिओम शास्त्री की देखरेख में दादी जी को गुलाब जल&comma; इत्र एवं केसर से स्नान कराने के साथ हुई। इसके बाद घंटा-घड़ियाल और नगाड़ों की गूंज के बीच दादी जी की मंगला आरती की गई। मुख्य यजमान अमित झुनझुनवाला एवं सुनयना झुनझुनवाला ने सपत्नीक दादी जी की पूजा-अर्चना की। रोली&comma; मौली&comma; अक्षत&comma; मेहंदी&comma; काजल और चुनरी अर्पित कर पूजा की गई। इसके बाद राजेश देवड़ा एवं कोमल देवड़ा ने गणेश वंदना के साथ भजन कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान &OpenCurlyDoubleQuote;मेहंदी ओ मेहंदी तू इतना बता दे…”&comma; &OpenCurlyDoubleQuote;झूलो डालो रे कदम की डाल…”&comma; &OpenCurlyDoubleQuote;तुम्हें झूले में झुलाऊंगा सावन को आने दो…” और &OpenCurlyDoubleQuote;हरियालो सावन आयो&comma; दादी आ जाइयो…” जैसे भजनों से श्रद्धालु झूम उठे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दादी जी का भव्य और अलौकिक श्रृंगार&comma; 56 भोग&comma; गजरा उत्सव एवं मेहंदी उत्सव आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं 501 महिलाओं ने सामूहिक मंगल पाठ में हिस्सा लिया। मंगल पाठ को स्वर रेखा मोहिनी बंसल एवं आस्था श्री ने दिया। श्री नारायणी महिला मंडल के सहयोग से महिलाओं ने झूम-झूमकर दादी जी का सिंधारा और तीज उत्सव मनाया। महोत्सव के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला&comma; शंभू कसेरा&comma; प्रमोद कसेरा&comma; प्रभात भरतिया&comma; सतीश अग्रवाल&comma; संजीव देवड़ा&comma; मनोज झुनझुनवाला&comma; राजाराम शर्मा&comma; राजेश चौधरी&comma; उर्मिला शाह&comma; तारा झुनझुनवाला&comma; कविता पोद्दार सहित अनेक सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जीसस एंड मैरी एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ संपन्न

पटना में बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, शिक्षक हित और शिक्षा सुधार पर मंथन

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा एम्स पटना, उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस