रक्तदान शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, रक्तदाता को मिला हेलमेट

&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; रॉबीन राज।<&sol;strong> महाकाल सेवा यूथ फाउंडेशन की ओर से रविवार को पाटलिपुत्र परिषद&comma; पटना सिटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पटना साहिब विधायक रत्नेश कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक ऋषिकेश कुमार ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है&comma; जिससे किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजकों की ओर से रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक रक्तदाता को स्टड्स राइडर हेलमेट भेंट किया गया। आयोजकों ने कहा कि &OpenCurlyDoubleQuote;मेरा रक्त&comma; राष्ट्र के नाम” और &OpenCurlyDoubleQuote;रक्तदान महादान” के संदेश के साथ आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

शिक्षक दिवस पर विधायक को छात्र ने भेंट किया गुलाब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत संभव नहीं

बिहार में बनेगा शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और Google के बीच हुआ MoU