एसडीबी पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने मां के प्रति जताया प्रेम और सम्मान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> एस० डी० भी० पब्लिक स्कूल के नत्थूपुर रोड&comma; कुरथौल स्थित विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को मदर्स डे का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया&period; कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को माता-पिता के महत्व और उनके प्रति सम्मान की भावना का संदेश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने मां के सम्मान में गीत&comma; कविता&comma; भाषण&comma; नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं&period; विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम&comma; सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भावपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कार दोनों जीवन के लिए समान रूप से आवश्यक हैं&period; उन्होंने कहा कि मां हमारे जीवन की प्रथम गुरु होती है<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिसके त्याग&comma; प्रेम और संस्कारों का मूल्य कभी नहीं लगाया जा सकता&period; उन्होंने बच्चों से माता-पिता का सम्मान करने और उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में उचित संस्कार&comma; मानवीय मूल्यों तथा माता-पिता के प्रति सेवा और सम्मान की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में परिवार और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं&comma; छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मारवाड़ी युवा मंच पाटलिपुत्र शाखा ने गौ सेवा कर मनाया विशेष कार्यक्रम

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे मंत्री नंदकिशोर राम, कुलपति ने दिया आमंत्रण

परिस्थितियों से निराश होना आस्था के विरुद्ध, सत्य और ईमानदारी पर डटे रहना जरूरी : हज़रत अमीर शरीयत