पंचायत चुनाव में नामांकन को लेकर उमड़ी भीड़, प्रशासन बेपरवाह

&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> पंचायत चुनाव को लेकर आज दूसरे दिन नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय में प्रत्याशियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा को लेकर बनाये गए बेरिकेट के बाहर लोगों की काफी भीड़ थी।बेरिकेट के अंदर सिर्फ प्रत्याशियों एवं प्रस्तावक को ही जाने दिया जा रहा था।इसके बाबजूद अंदर भी विभिन्न काउंटरों पर काफी भीड़ थी। जिला परिषद &comma;मुखिया&comma;सरपंच&comma; पंचायत समिति आदि के काउंटरों पर वार्ड सदस्य एवं पंच के काउंटर की तुलना में बहुत कम भीड़ थी।महिला एवं पुरुष के लिए अलग कतार नहीं होने से महिलाओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक तो काफी गर्मी तथा ऊपर से भाड़ी भीड़ होने की वजह से वार्ड सदस्य एवं वार्ड पंच के काउंटर के सामने दर्जनों महिलाएं एवं पुरुष बेहोश होकर गिर गए। प्रशाशनिक एवं पुलिस व्यवस्था पूरी तरह विफल रही।जगह-जगह &&num;8216&semi;बिना मास्क के प्रवेश बर्जित&&num;8217&semi; का पोस्टर दीवार पर चस्पा की गई थी&comma;लेकिन भीड़ में शायद ही कोई मास्क पहना हो। वहीं पुलिसकर्मी एक जगह खड़े होकर बातों में मशगूल दिखे।बाद में जब वार्ड सदस्य एवं पंच के काउंटर पर कर्मियों को काफी परेशानी होने लगी&comma;तो पहले तो लाउडस्पीकर से लोगों को समझाने की कोशिश की&comma;पर बाद में पुलिस कर्मियों को बुलाया गया और तब पुलिस ने वहां से लोगों को बल पूर्वक हटाया।कुल मिलाकर देखें&comma;तो प्रशासनिक बदइंतजामी साफ झलक रही थी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

छत्तीसगढ़ में आईईडी विस्फोट में 4 जवान शहीद

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर शेखपुरा में जागरूकता रथ को किया गया रवाना

पटना मेट्रो जल्द पूरा करें, 11 सैटेलाइट टाउनशिप पर तेजी से काम हो : सीएम सम्राट चौधरी का निर्देश