दिनदहाड़े अपराधियों ने युवक को सरेआम मारी गोली

<p><strong>पटना&colon;<&sol;strong> बिहार गोपालगंज जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है ।जहा 25 वर्षीय युवक को दिनदहाड़े सरेआम बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी वही गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन व स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक बेहतर इलाज के लिए पटना के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना नगर थाना के श्याम सिनेमा रोड की है।घायल युवक का नाम सत्येन्द्र कुमार पिता अशोक मांझी है। जो नगर थाना के श्याम सिनेमा रोड के रहने वाले हैं। अशोक मांझी सदर अस्पताल में कम्पाउण्डर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सत्येन्द्र कुमार श्याम सिनेमा रोड स्थित अपने घर के बाहर खड़ा होकर अपने पड़ोसियों से बात कर रहा था। इसी समय बाइक सवार युवको ने उसके ऊपर सरेआम गोली चला दिए। गोली युवक के गले में लगी है। जिसे स्थानीय लोगो की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सदर अस्पताल में युवक का इलाज करने के बाद उसका एक्सरे कराया गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा