अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर की हत्या!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जमुई&comma; à¤®à¥‹&period; अंजुम आलम &colon;<&sol;strong>  सिकंदरा मुख्य मार्ग पर चौडीहा के पास बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की शाम 4&colon;00 बजे बाइक सवार एक व्यक्ति को गोलियों से छलनी कर निर्मम हत्या कर दी। सूचना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर डायल 112 की पुलिस टीम और टाउन थाना की पुलिस टीम भी फौरन पहुंच गई। घटना स्थल से पुलिस ने दो खोखा और एक मैगजीन बरामद किया है। मृतक व्यक्ति की पहचान लछुआड़ थाना क्षेत्र के गौहरनगर गांव निवासी मिश्री यादव के पुत्र अशोक यादव के रूप में है। अपराधियों द्वारा अशोक यादव के चेहरे और सिर में करीब तीन से चार गोली मारने की बातें सामने आ रही है। गोली क्यों मारी गई है किसने मारी है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पूर्व से चले आ रहे विवाद या हत्या मामले में गवाही को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि एक मामले में अशोक यादव जमुई कोर्ट आए थे और कोर्ट से ही बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर गौहर नगर लौट रहे थे। इसी दौरान चौडीहा के पास पहले से घात लगाए अपराध कर्मियों ने उनकी बाइक रुकवा कर सिर और मुंह में तीन से चार गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस संबंध में परिजन फिलहाल कुछ बताने में असमर्थ हैं। वर्ष 2022 में अशोक यादव के पुत्र विकास कुमार की भी गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। उक्त मामले में चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें एक आरोपित जेल में बंद है और एक जमानत पर बाहर है&comma; जबकि दो अभियुक्त अब भी फरार चल रहा है। केस ट्रायल पर पहुंच चुका है। उक्त मामले में गवाही भी होने वाली थी जिस वजह अपराधियों द्वारा 2022 से चल रहे केस को कमजोर करने की नीयत से अशोक यादव की गोली मार कर निर्मम हत्या करने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि घटना स्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है जो घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्रित कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं मौके पर एसडीपीओ सतीश सुमन भी घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच में जुटी हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा अशोक यदाव की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक के पुत्र से शुरुआती पूछताछ में कुछ सुराग मिले है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस घटना की अनुसंधान में जुटी हुई है। कितनी गोली मारी गई है इसका भी पता लगाया जा रहा। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। जल्द ही पुलिस घटना में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करेगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड बनाने के लिए शेखपुरा में विशेष शिविर

देवेंद्र कुमार उर्फ छोटू मुखिया हत्याकांड में सांसद राजाराम सिंह समेत सभी आरोपी बरी

हथियार का भय दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास