इंडी के भ्रष्टाचारियों ने दिल्ली में जमावड़ा कर चुनाव से पहले ही स्वीकार ली अपनी हार : सम्राट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> उपमुख्यमंत्री सह बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने रविवार को दिल्ली में आयोजित इंडी गठबंधन की महारैली को सुपर फ्लॉप बताते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचारियों ने दिल्ली में जमावड़ा लगा कर चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। पूरे देश में चल रही मोदी की आंधी से इंडी गठबंधन के तमाम नेता डरे-सहमे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि दिल्ली में जुटे नेताओं का एक मात्र मकसद भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रही कार्रवाई से अपने और अपने परिवार को बचाना है। देश की जनता सब कुछ समझ रही है और वह पूरी मजबूती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। मोदी की गारंटी है कि चाहे वह कोई भी भ्रष्टाचारी हो&comma; कानूनी कार्रवाई से बच नहीं सकता है। तेजस्वी यादव का डरना स्वाभाविक है। कानून की गिरफ्त से सोरेन और केजरीवाल की तरह वह भी बचने वाले नहीं है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार के अनेक मामलों में सजायाफ्ता लालू यादव के कुनबे में बेचैनी स्वाभाविक है। भ्रष्टाचार जनित बेशुमार बेनामी सम्पत्ति इकट्ठा करने के आरोपी तेजस्वी यादव की रुदाली का जनता पर कोई असर नहीं होने वाला है। पिछली बार की तरह इसबार भी बिहार में राजद का खाता नहीं खुलने वाला है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि अबकी बार एनडीए 400 पार का जनता संकल्प ले चुकी है। एनडीए बिहार की सभी 40 सीटें जीत कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएगा। भाजपा भी पूरे देश में 370 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात