जीजस एंड मेरी एकैडमी में सावन महोत्सव का रंगारंग आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जीजस एंड मेरी एकैडमी में सावन माह के पावन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षकों के लिए &&num;8220&semi;सावन महोत्सव&&num;8221&semi; का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को शिक्षण कार्य से थोड़ी राहत प्रदान करते हुए उन्हें उमंग व उल्लास से भरपूर वातावरण देना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रचार्या पूजा एन&period; शर्मा ने की&comma; जबकि विद्यालय के उपनिदेशक अभिषेक पैट्रिक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और सभी शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में हाउजी&comma; डांस&comma; कराओके सिंगिंग और कई मनोरंजक खेल जैसे &&num;8211&semi; &OpenCurlyQuote;बेलन का गुस्सा’&comma; &OpenCurlyQuote;चूड़ी का नखरा’&comma; &OpenCurlyQuote;चना-चम्मच की दंगल’ ने शिक्षकों का खूब मनोरंजन किया। इसके अतिरिक्त &&num;8220&semi;सावन किंग&&num;8221&semi; और &&num;8220&semi;सावन क्वीन&&num;8221&semi; की भी घोषणा की गई&comma; जिसमें गौरव राज पाण्डेय को सावन किंग और उषा किरण को सावन क्वीन के खिताब से नवाजा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के अंतिम चरण में पुरुष एवं महिला शिक्षकों के बीच हुई गायन प्रतियोगिता में पुरुष शिक्षक दल विजेता रहा। कार्यक्रम में पूरे उत्साह के साथ शिक्षकों ने &&num;8220&semi;सावन के झूले&&num;8221&semi; का आनंद लिया और अंत में ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य कर कार्यक्रम का समापन किया। विद्यालय द्वारा इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया&comma; जिनके साथ भी कुछ मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। यह आयोजन सभी उपस्थितों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बाढ़ NH-31 पर सड़क दुर्घटना के दौरान पटना यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एलपीजी व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ पटना में विरोध, पीएम मोदी का पुतला फूंका

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए