सीएम सम्राट चौधरी का सख्त निर्देश : पटना मेट्रो निर्माण के दौरान नेहरू पथ पर जाम नहीं लगेगा, 11 जगहों पर होगा सड़क चौड़ीकरण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; à¤¨à¤°à¥‡à¤¶ अग्रवाल &colon; <&sol;strong>राजधानी में पटना मेट्रो निर्माण के कारण आम लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या न हो&comma; इसे लेकर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पथ निर्माण विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शनिवार को लोक सेवक आवास स्थित &&num;8216&semi;संकल्प&&num;8217&semi; सभागार में हुई समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि नेहरू पथ &lpar;बेली रोड&rpar; पर सुगम और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>11 स्ट्रेच चिन्हित&comma; होगा चौड़ीकरण &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल और पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के MD श्री संदीप कुमार आर० पुडुकलकट्टी ने बताया कि नेहरू पथ पर यातायात सुधार के लिए 11 स्ट्रेच चिन्हित किए गए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सीएम ने निर्देश दिया कि इन जगहों का स्थल निरीक्षण कर आवश्यकता के अनुसार सड़क चौड़ीकरण&comma; जंक्शन सुधार और बॉटलनेक हटाने का काम तत्काल शुरू किया जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सीएम के 4 बड़े निर्देश &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<ol class&equals;"wp-block-list">&NewLine;<li>वैकल्पिक मार्ग&colon; निर्माण के कारण जहां ट्रैफिक प्रभावित होगा&comma; वहां समय रहते वैकल्पिक मार्ग की पहचान कर उसे आवागमन के अनुकूल बनाया जाए।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>वेंडिंग जोन&colon; नेहरू पथ पर उपयुक्त वेंडिंग जोन चिन्हित किए जाएं ताकि सड़क किनारे की गतिविधियों से यातायात बाधित न हो।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>समन्वय&colon; पथ निर्माण विभाग&comma; मेट्रो एजेंसी&comma; जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से कार्ययोजना पर तेजी से काम हो।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>कम असुविधा&colon; मेट्रो जैसी महत्वपूर्ण परियोजना के निर्माण के दौरान नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो।<&sol;li>&NewLine;<&sol;ol>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने कहा&comma; पटना मेट्रो राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाएगी। लेकिन विकास के साथ-साथ नागरिकों की सुविधा भी जरूरी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बैठक में कौन रहे मौजूद &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में CM के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार&comma; जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार&comma; नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा&comma; SSP श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सहकारी बैंकों को बनाएंगे आधुनिक, किसानों की आय बढ़ाना लक्ष्य : सीएम सम्राट चौधरी

खादी संस्थाओं एवं समितियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

जिले के सभी प्रखंडों में 01-07 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा “विश्व स्तनपान सप्ताह”