CM सम्राट चौधरी बोले- पुलिस से ही सुशासन, अपराधी 48 घंटे में पाएंगे जवाब

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; à¤ªà¥€à¤¯à¥‚ष कुमार प्रियदर्शी <&sol;strong>&colon;  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सरदार पटेल भवन के ऑडिटोरियम में &&num;8216&semi;बैंक ऑफ बड़ौदा बिहार पुलिस सैलरी पैकेज दिवंगत पुलिसकर्मी बीमा लाभ वितरण कार्यक्रम&&num;8217&semi; में 61 दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को 37 करोड़ 50 लाख रुपए की बीमा राशि का चेक प्रदान किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>CM के 5 बड़े ऐलान&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<ol class&equals;"wp-block-list">&NewLine;<li>पुलिस परिवार को सुविधा&colon; CM ने कहा कि पुलिसकर्मियों को चिंता करने की जरूरत नहीं&comma; सरकार हरसंभव सुविधा देगी। पुलिसकर्मियों के लिए कैशलेस चिकित्सा और उनके बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था होगी। इससे जुड़ा प्रस्ताव कैबिनेट में पास होगा।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>पुलिस लाइनों में स्कूल&colon; बिहार के सभी 40 पुलिस लाइनों में पुलिस के बच्चों के लिए शीघ्र अच्छे स्कूल खोले जाएंगे। 534 प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन के रूप में मॉडल स्कूल भी बनेंगे।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>अपराधियों को चेतावनी&colon; CM बोले- &&num;8220&semi;पुलिस जाति पूछकर गोली नहीं चलाती। यदि कोई पुलिस को चैलेंज करता है तो 48 घंटे के अंदर पुलिस उसे उसी भाषा में जवाब देगी। अपराधी किसी हाल में नहीं बचेंगे।&&num;8221&semi;<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>सुशासन की रीढ़ पुलिस&colon; CM ने कहा कि पुलिस के सहयोग से ही राज्य में सुशासन स्थापित है और समृद्धि का रास्ता सुशासन से ही संभव है। वर्ष 2005 से पुलिस के बल पर ही बिहार में सुशासन स्थापित है।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>निवेश का लक्ष्य&colon; CM ने कहा कि 20 नवंबर 2026 तक बिहार में 5 लाख करोड़ रुपए का निवेश धरातल पर उतारने का लक्ष्य है। बिहार का बजट 3&period;47 लाख करोड़ का है। सुशासन से ही उद्योग-धंधे बढ़ेंगे।<&sol;li>&NewLine;<&sol;ol>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महिला पुलिस में बिहार टॉप&colon; CM ने बताया कि बिहार पुलिस में 30&comma;000 से अधिक महिला पुलिसकर्मी हैं&comma; जो देश में सर्वोच्च है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैंक को निर्देश&colon; CM ने बैंक ऑफ बड़ौदा के CD रेशियो को 59&percnt; से 100&percnt; तक ले जाने को कहा। बोले- &&num;8220&semi;बिहार का पैसा बिहार के लोगों को ही मिले।&&num;8221&semi;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>CM ने बैंक ऑफ बड़ौदा को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम अन्य विभागों में भी होने चाहिए ताकि परिजनों का भविष्य उज्ज्वल रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में गृह विभाग के ACS अरविंद कुमार चौधरी&comma; DGP विनय कुमार&comma; ADG संजय सिंह&comma; बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक सुब्रत कुमार स्वाई समेत वरीय अधिकारी और दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद थे। ADG संजय सिंह ने CM को प्रतीक चिह्न और महाप्रबंधक सुब्रत कुमार स्वाई ने पौध गुच्छ भेंट किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भारत ने सभी प्रकार के आतंकवाद से निपटने के लिए एकजुट वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया

देश में कच्चे तेल, पेट्रोल, डीज़ल, प्राकृतिक गैस और एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार

सीएम सम्राट चौधरी एक्शन मोड में : श्रावणी मेला और बाढ़-सुखाड़ पर बैठक