फुलवारी शरीफ के चौहरमल नगर में नाले की उड़ाई बनी सिरदर्द, नगर परिषद की लापरवाही से लोग परेशान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थित चौहरमल नगर में नाले की उड़ाई के बाद निकला मलबा पिछले करीब 15 से 20 दिनों से गली और रोड पर ही पड़ा हुआ है&period; इस वजह से इलाके में गंदगी और बदबू फैली हुई है&comma; जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है&period;नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद के पास संसाधनों की कमी जरूर हो सकती है&comma; लेकिन इस तरह की उदासीनता और गैर-जवाबदेही जनता के साथ अन्याय है&period; लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सफाई नहीं करवाई गई तो वे नगर परिषद कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले से निकली गाद और कचरे को हटाने की बजाय नगर परिषद के कर्मी उसे सूखने के लिए वहीं छोड़ देते हैं लेकिन सूखने के नाम पर मलबा हफ्तों तक सड़क पर ही पड़ा रहता है&comma; जिससे संक्रमण और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है&period; लोगों ने बताया कि मलबे पर अब कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है&comma; कुत्ते और मवेशी वहां गंदगी फैला रहे हैं&comma; जिससे क्षेत्र में महामारी की आशंका बन गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर परिषद के कर्मियों और अधिकारियों की लापरवाही से स्थिति और बदतर हो गई है&period; वार्ड पार्षद से लेकर निगम के बड़े अधिकारियों तक सभी को इस समस्या की जानकारी है&comma; फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे लोगों में भारी आक्रोश है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश, सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश