जीजस एंड मेरी एकेडमी में धूमधाम से मना क्रिसमस समारोह

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> मंगलवार को जीजस एंड मेरी एकेडमी के प्रांगण में क्रिसमस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। क्रिसमस&comma; प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है&comma; जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और संदेशों से दुनिया को प्रेम&comma; शांति और भाईचारे का मार्ग दिखाया। प्रभु यीशु के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर वंदना गीत &OpenCurlyQuote;झूमें नाचें गायें’ से हुई। इसके बाद कक्षा 1 एवं 2 की छात्राओं ने &OpenCurlyQuote;जिंगल बेल’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा क्रिसमस कैरॉल गीत &OpenCurlyQuote;चरवाहे नाचे झूम के’ एवं &OpenCurlyQuote;झूमो नाचो खुशी से आज येशू पैदा हुआ’ की प्रस्तुति दी गई। साथ ही प्रभु यीशु के जन्म की अद्भुत घटना को झांकी के माध्यम से जीवंत रूप में दर्शाया गया। &OpenCurlyQuote;दूत सेना स्वर्ग से उतर कर’ गीत की प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिंगल बेल की मधुर धुन से पूरा परिसर गूंज उठा&comma; वहीं &OpenCurlyQuote;मेरी क्रिसमस’ और &OpenCurlyQuote;आलेलूईया’ गीतों पर श्रोता झूमते नजर आए। विद्यालय प्रांगण में सांता क्लॉज़ बने बच्चों की उपस्थिति ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। बच्चों में सांता से उपहार और टॉफियां लेने की होड़ मची रही। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एम्ब्रोस पैट्रिक एवं प्राचार्या पूजा एन शर्मा ने क्रिसमस पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका शीला रोहतगी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश कुमार&comma; अजीता कुमारी&comma; आलोक कुमार&comma; ऋतिक कुमार एवं प्रमोद कुमार का सराहनीय योगदान रहा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह