बच्चा चोरी की अफवाह पर दो जगहों पर बवाल, भीड़ ने युवकों की पिटाई की

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित। <&sol;strong>राजधानी पटना में बच्चा चोरी की अफवाह एक बार फिर हिंसा का कारण बन गई&period; गौरीचक और गोपालपुर थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग घटनाओं में लोगों की भीड़ ने संदिग्ध समझकर दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी&period; समय रहते पुलिस पहुंची और दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा&period; पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी तक किसी भी मामले में बच्चा चोरी की पुष्टि नहीं हुई है और दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पहली घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के फतेहपुर गया-पटना मुख्य मार्ग के पास हुई&period; बताया जाता है कि स्कूलों के आसपास एक व्यक्ति को देर तक घूमते देख ग्रामीणों को संदेह हुआ&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कुछ ही देर में यह संदेह अफवाह में बदल गया और लोगों की भीड़ ने उसे पकड़ लिया&period; भीड़ ने उसे बच्चा चोर बताकर मारपीट शुरू कर दी&period; संयोग से उसी समय वहां से गुजर रहे परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक सह थाना अध्यक्ष विनय कुमार रंजन ने तत्काल हस्तक्षेप किया&period; उन्होंने भीड़ को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायल व्यक्ति को अपने संरक्षण में लिया&period; उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संपतचक में भर्ती कराकर उपचार कराया गया&comma; इसके बाद पूछताछ के लिए थाने लाया गया&period; घायल व्यक्ति ने खुद को असम का निवासी बताया है&period; पुलिस उसकी गतिविधियों और इलाके में आने के उद्देश्य की जांच कर रही है। दूसरी घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लाहचक में सामने आई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी के शक में एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी&period; सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची&period; पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को भीड़ से बाहर निकाला&period; घायल अवस्था में उसे पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया&period; पूछताछ के दौरान युवक खुद को नेपाल का निवासी बता रहा है&comma; लेकिन वह इलाके में किस उद्देश्य से आया था&comma; इसका स्पष्ट उत्तर नहीं दे सका है&period; इस मामले में अब तक किसी भी व्यक्ति द्वारा लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थाना अध्यक्ष विनय कुमार रंजन ने कहा कि अफवाह के आधार पर किसी के साथ मारपीट करना कानूनन अपराध है&period; बिना प्रमाण किसी को बच्चा चोर कहना या दंडित करना पूरी तरह गलत है&period; उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून अपने हाथ में न लें&period; दोनों मामलों में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके&period; पुलिस ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

गरीबों के हक पर बुलडोजर चला तो सड़क से सदन तक होगा संघर्ष : दीपांकर भट्टाचार्य

पारदर्शी लॉटरी से किसानों को मिलेगा आधुनिक कृषि यंत्रों का लाभ : रामकृपाल यादव

नेत्रदान का संकल्प लेकर एम्स पटना के अधिकारियों ने पेश की मिसाल