मुख्य सचिव व डीजीपी ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार में बढ़ते साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शुक्रवार को बिहार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारी&comma; पुलिस अधीक्षक&comma; पुलिस उपाधीक्षक &lpar;साइबर&rpar; सहित संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा के दौरान साइबर अपराधों की रोकथाम&comma; शिकायतों के त्वरित निष्पादन तथा डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि साइबर अपराधियों पर तकनीकी रूप से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए Samanvay Portal&comma; NCRP Portal&comma; Pratibimb Portal एवं CIAR Portal का अधिकतम उपयोग किया जाए। इन पोर्टलों पर डेटा अपलोडिंग&comma; लाइव ट्रैकिंग&comma; विभिन्न एजेंसियों के बीच त्वरित समन्वय तथा मामलों के समयबद्ध अनुपालन में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में कहा गया कि साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक&comma; रियल-टाइम मॉनिटरिंग और सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। अधिकारियों को प्रत्येक साइबर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने&comma; पीड़ितों को शीघ्र राहत प्रदान करने तथा साइबर अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए तकनीकी संसाधनों का पूर्ण उपयोग करते हुए सभी जिलों में निगरानी एवं कार्रवाई की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ‘यलो डे’

एससी/एसटी एक्ट मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

लाइन डे पर एसपी यातायात ने की समीक्षा बैठक, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर