भरगामा में अराजक तत्वों ने छठ घाट को किया तहस-नहस

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> अराजक तत्वों ने भरगामा थाना क्षेत्र के वीरनगर पूरव में छठ घाट पर खूब तांडव मचाया। इन तत्वों ने छठ घाट को पूरी तरह तहत- नहस कर दिया। घटना के बाद से हिन्दू समाज के लोगों में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कट्टरपंथियों के मन में हिन्दुओं और उनके त्यौहारों के प्रति कितनी घृणा है। उन्होंने घाट पर लगाए केले के थंब&comma;फूल-पत्ती से की गई सजावट को कुछ हीं समय में तोड़फोड़ कर घाट को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। घटना भरगामा थाना क्षेत्र के वीरनगर पूरव पंचायत के वार्ड संख्या 13 की बताई जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> जानकारी साझा करते हुए छठ व्रतियों ने कहा कि वे लोग सोमवार को संध्या अर्घ्य के बाद अपने घर लौट गए थे। और जब मंगलवार को अहले सुबह घाट पर पहुंचे तो सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने में जुटे कुछ शरारती तत्वों ने छठ घाट को तोड़फोड़ कर तहस-नहस कर दिया। हालांकि&comma;इसमें व्रतियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा&comma;लेकिन सुबह अर्घ्य देने के लिए व्रतियों को खड़े होने की जगह भी नहीं बची। पूरे घाट को बर्बाद कर दिया गया। सूचना मिलने के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचे सीओ निरंजन कुमार मिश्र और थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटना की जांच में जुटे दिखे। सीओ निरंजन कुमार मिश्र ने कहा कि छठ घाट को नुकसान पहुंचाने वाले असमाजिक तत्त्वों को चिन्हित किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर डीएम-एसपी अलर्ट, पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण

मगही महोत्सव 2026 को जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा के आशीर्वाद के साथ खुशियाँ बाँटने का छोटा-सा प्रयास