शंकरपुर में छठ घाट पर नहाने के दौरान लछहा नदी में डूबी एक बच्ची, शव बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> &colon; भरगामा थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन से एक दुखद घटना सामने आया है। शंकरपुर पंचायत निवासी सालो ऋषिदेव की 8 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी की लछहा नदी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना सोमवार को दिन के लगभग एक बजे छठ घाट बनाने के दौरान स्नान करते समय हुई है। जानकारी के अनुसार&comma;लछहा नदी के किनारे स्थानीय ग्रामीण छठ घाट का निर्माण कर रहे थे। इसी दौरान प्रीति स्नान करने गई और गहरे पानी में डूब गई। घटना की सूचना मिलते हीं परिजनों और पूरे गांव में मातम छा गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने बच्ची के शव को बरामद किया। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> प्रशासन ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के उपरांत प्रीति के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में छठ की खुशी मातम में बदल गई। घटना की पुष्टि करते हुए सीओ निरंजन कुमार मिश्र ने कहा कि इस घटना की लिखित रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया है&comma;मुआवजा की प्रक्रिया जारी है। इधर मृतका प्रीति के पिता सालो ऋषिदेव रो-रोकर कह रहे थे कि…भरलो छठ में हमरा बेटी के नीगली लेल कय हो&period;&period; यह कहकर वह अचेत होकर आंगन में गिर जा रहा था। वहीं प्रीति की माँ और दादा-दादी का रो-रोकर बुरा हाल था। इस घटना के बाद स्थानीय मुखिया उमेश यादव&comma;पंचायत समिति सदस्य विनोद मंडल&comma;उप मुखिया संदीप यादव&comma;सामजिक कार्यकर्त्ता अशोक सिंह&comma;निरशु ऋषिदेव आदि ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश