बिहार में लगातार तीन दिन बारिश की संभावना, फिर सताएगा कोहरा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजीत।<&sol;strong> बिहार में भी एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है&period; पटना समेत राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं&period; हल्की बारिश और बूंदाबांदी से एक और जहां घने कोहरे से निजात मिली है तो वहीं लोगों ने ठंड से भी राहत महसूस की है&period; मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पूरे उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है&period; पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है&period; दिल्ली- एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक के लोग ठंड से परेशान हैं&period; मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विभोक्ष के चलते देशभर के मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है&period;मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है&period; राज्य में तेज हवा के साथ वज्रपात भी हो सकती है&period; इतना ही नहीं ओला भी गिरने का अनुमान जताया है&period; मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक जेट स्ट्रीम हवाएं समुद्र तल से 12&period;6 किलोमीटर ऊपर 140 नॉट तक उत्तर भारत पर चल रही हैं&period; एक ट्रफ रेखा पूर्वी विदर्भ से मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है&period; पूर्वी असम और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है&period; इन्हीं कारणों की वजह से देश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौसम विभाग ने बिहार की राजधानी पटना के साथ-साथ पूर्वी चंपारण&comma; पश्चिम चंपारण&comma; गोपालगंज&comma; सीवान&comma; सीतामढ़ी&comma; शिवहर&comma; मधुबनी&comma; मुजफ्फरपुर&comma; दरभंगा&comma; सारण&comma; वैशाली&comma; समस्तीपुर&comma; बक्सर&comma; भोजपुर&comma; बेगूसराय&comma; अरवल&comma; जहानाबाद&comma; नालंदा&comma; शेखपुरा&comma; लखीसराय&comma; कैमूर&comma; रोहतास&comma; औरंगाबाद&comma; गया और नवादा में वज्रपात और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है&period;आईएमडी के मुताबिक&comma; बिहार&comma;यूपी&comma; राजस्थान&comma; हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की से तेज बारिश संभव है&period; वहीं&comma; पंजाब&comma; असम&comma; मेघालय&comma; अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है&period; केरल में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है&period; इसके अलावा ओडिशा के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है&period; बिहार में कई जिले कोहरे की चपेट में रहेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी से एक तरफ जहां कोहरे से निजात मिली है तो वहीं&comma; ठंड से भी राहत है&period; आई एम डी के पूर्वानुमान के अनुसार&comma; पटना में तीन दिन लगातार यानी छह से सात फरवरी तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी&period; दरअसल&comma; पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है&period; उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है&period; इस कारण पटना समेत राज्य के कई जिले में हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है&period; अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है&period; छह फरवरी के बाद सर्द हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है&period; जिससे थोड़ी ठंड बढ़ने की उम्मीद है&period;पटना में 4 से 6 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा&period; वहीं&comma; अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है&period; इसक बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी&period;7 फरवरी के बाद राज्य में ठंड फिर से बढ़ सकती है&period;राज्य में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है साथ ही बादल छाए रहेंगे&period; आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक&comma; 7 फरवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी&period; जबकि 8 और 9 फरवरी को कोहरे की धुंध रहेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौसम विज्ञान केंद्र पटना से 4 फरवरी 2024 की मौसम बुलेटिन मे बताया गया है कि विगत 24 घंटे दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा&period; राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27&period;8 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान 7&period;6 डिग्री सेल्सियस गया में दर्ज किया गया&period; बिहार राज्य का औसत अधिकतम तापमान 24&period;3 डिग्री सेल्सियस एवं औसत न्यूनतम तापमान 10&period;3 डिग्री सेल्सियस रहा&period;रविवार के मौसम विश्लेषण के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ अब पश्चिमी हवाओं में एक गणित के रूप में समुद्र तल से औसत 5&period;8 किलोमीटर ऊपर मोटे तौर पर 32 डिग्री उत्तर अक्षांश एवं 69 डिग्री पूर्वी देशांतर में स्थित है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके चलते अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के उत्तरी भाग के एक या दो स्थानों में साथ ही दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण मध्य भागों के कुछ स्थानों में हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान है। मेघ गर्जन राज्य के उत्तर एवं दक्षिण पश्चिम दक्षिण मध्य भागों की एक या दो स्थानों में होने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य की न्यूनतम तापमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का पूरा अनुमान है &comma;तत्पश्चात आसमान साफ होने के बाद अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी होने का पूर्वानुमान है जिससे एक बार फिर से ठंड के मौसम में बढ़ोतरी होगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार