बिहार में चुनाव के मद्देनजर सक्रिय हुई केंद्रीय एजेंसियां : एजाज अहमद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में चुनाव को देखते हुए केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये एजेंसियां डबल इंजन सरकार के राजनीतिक हित साधने में सहयोग कर रही हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध और अन्य ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सभी जानते हैं कि केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के प्रकोष्ठ की तरह काम कर रही हैं और अब बिहार में चुनाव के चलते उनका सारा ध्यान यहीं केंद्रित है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के साथ जो लोग गए&comma; वे उनके &&num;8220&semi;वॉशिंग मशीन&&num;8221&semi; में जाते ही सदाचारी हो गए। उन्होंने अजीत पवार&comma; शुभेंदु अधिकारी&comma; हेमंत बिस्वा सरमा&comma; नारायण राणे सहित अन्य नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि जब ये नेता भाजपा में शामिल हुए&comma; तो उनके खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोप समाप्त हो गए। एजाज अहमद ने आरोप लगाया कि यह सब परसेप्शन की राजनीति के तहत किया जा रहा है ताकि जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से हटाया जा सके।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी