भाजपा कार्यालय में एनडीए की जीत पर जश्न, बांटी गई मिठाईया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार उप चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर जश्न मनाया गया। इस जीत की खुशी में मिठाइयां बांटी गई और लोगों ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी। एनडीए प्रत्याशियों की जीत पर भाजपा कार्यालय में होली और दिवाली का नजारा एक साथ नजर आया। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर जमकर आतिशबाजी की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ&period; दिलीप जायसवाल ने इस जीत को लेकर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने सेमी फाइनल जीता&comma; फाइनल भी जीतेंगे। दरअसल&comma; उनका इशारा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की ओर है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने इस जीत का श्रेय केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत को देते हुए कहा कि यह परिणाम सही मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सपर्पित भाव से किये गए मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बेलागंज का परिणाम यह साबित करता है कि अब यहां की जनता किसी भी परिस्थिति में जंगल राज की पुनर्वापसी नहीं चाहती।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने एनडीए में शामिल सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया और जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जनादेश वर्तमान एनडीए की सरकार के किये जा रहे कार्यों पर मुहर है। इस उपचुनाव की जीत को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व को जनता ने फिर से मुहर लगाई है। उनकी सरकार में किये गये कार्यों को जनता ने स्वीकारा है&comma; जिसका यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं का समर्पण एव जनता के भरोसे की जीत है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार के मंत्री डॉ&period; जायसवाल ने कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन करते हुए कहा कि राजद एक भी सीट नहीं ला सकी। उन्होंने कहा कि बिहार में भी मतदाताओं ने परिवारवादी पार्टियों और भ्रष्टाचारी पार्टियों को पूरी तरह नकार दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी&comma; पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और भाजपा के पक्ष में नारे लगाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इधर&comma; इस जीत के बाद कार्यकर्ता पूरी तरह जोश में नजर आए। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के संगठनात्मक नीति और कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने को लेकर क्षेत्रों में किया गया दौरा मतदाताओं को आकर्षित किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी&comma; बिहार के मंत्री मंगल पांडेय&comma; एमएलसी निवेदिता सिंह&comma; उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह&comma; ललन मंडल&comma; भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा&comma; किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह&comma; महिला मोर्चा की महामंत्री भारती पासवान&comma; प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल&comma; सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू&comma; कार्यालय मंत्री प्रवीण पटेल&comma; दिलीप मिश्रा सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला बदमाश मंटू गिरफ्तार, कट्टा-तलवार और गोली बरामद!

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1427 मामलों का निबटारा, 28 वर्ष पुराने मामले का समाधान

मां कामाख्या दर्शन से इच्छाओं की पूर्ति होता है