राबड़ी देवी के आवास पर CBI का छापा, लालू से जुड़ी 16 जगहों पर रेड

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> स्थित राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है&period; सूत्रों के मुताबिक आरआरबी में लालू के कार्यकाल में हुई गड़बड़ी को लेकर सीबीआई का छापा हुआ है&period; बताया जा रहा है कि पटना के अलावा लालू से जुड़े कुल 15 जगहों पर छापेमारी चल रही है&period; यह छापेमारी लालू यादव&comma; उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना&comma; गोपालगंज और दिल्ली स्थित जगहों पर चल रही है&period; सीबीआई ने यह कार्रवाई भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में की है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रेलवे भर्ती में घोटाले से जुड़े मामले की जांच कर रही सीबीआई बता दें कि 2004 से 2009 तक लालू यादव रेल मंत्री थे&period; कथित तौर पर लालू के कार्यकाल में कई गड़बड़ी हुई थी&period; इसको लेकर सीबीआई ने केस दर्ज किया था&period; अभी तक सीबीआई की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी मीडिया से साझा नहीं की गई है&period; बताया जा रहा है कि यह मामला रेलवे में भर्ती घोटाले से जुड़ा है&period; आरोप है कि जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे&period; सीबीआई ने इसी मामले में जांच के बाद लालू और उनकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया था&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>लालू यादव कुछ दिन पहले ही रिहा हुए हैं &colon;<&sol;strong><br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बता दें कि कुछ दिन पहले ही लालू यादव चारा घोटाला मामले में झारखंड हाईकोर्ट से रिहा हुए हैं&period; लालू यादव फिलहाल दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के घर पर रह रहे हैं&period; वहीं उनकी पत्नी और बिहार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पटना स्थित आवास में रह रही हैं&period; माना जा रहा है कि सीबीआई रेड के बाद लालू यादव की पत्नी राबड़ी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

श्री श्याम मंदिर का 21वां स्थापना दिवस महोत्सव कल, होगी भजन अमृतवर्षा

गौरीचक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके घरों पर चस्पा किया इश्तेहार

कुख्यात भगोड़े अपराधियों के खिलाफ ढोल-नगाड़े के साथ इश्तिहार तामील