ऐतिहासिक शक्ति पीठ के पांचवें तल्ले की ढलाई पूर्ण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> ऐतिहासिक शक्ति पीठ माता श्री छोटी पटन देवी जी के पीठाचार्य अभिषेक अनंत द्विवेदी के मार्गदर्शन में जनसेवी संस्था श्री पटनदेवी जी गौ मानस सेवा संस्थानम् के तत्वावधान में शक्ति पीठ के पांचवें तल्ले की छत की ढलाई पूर्ण कर ली गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताते चलें कि यहां विश्व के सभी 51 शक्ति पीठ की अनुकृतियों की स्थापना&comma; महा तंत्र साधना की आधारभूत दसों महाविद्याओं तथा वेद विद्यालय गुरुकुल की स्थापना के लिए 108 फीट ऊंचे भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। इस भव्य परियोजना को वर्ष 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आज ढलाई कार्य के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष बाबा विवेक द्विवेदी के नेतृत्व में दर्जनों भक्तों ने अपनी कार सेवा प्रदान की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौके पर संयोजक संतोष पांडे&comma; शिशिर साहू&comma; पारस लोहनी&comma; पार्षद मुन्ना जायसवाल&comma; राजीव पांडेय&comma; जय हिंद सिंह&comma; उदय शर्मा&comma; परमहंस तिवारी&comma; दिलीप कुमार&comma; अरुण मिश्रा&comma; राजकुमार सोनी&comma; विचित्र मणि गुड्डू&comma; रवि सोनी&comma; मनोज केशरी&comma; सचिन लोहनी&comma; मिथिलेश जायसवाल&comma; बरुण वर्मा&comma; राजेश सिंह&comma; संजय सिंह&comma; ऋषिकेश कुशवाहा सहित कई अन्य गणमान्य समाजसेवी उपस्थित रहे और माता रानी के दरबार के निर्माण कार्य में अपनी सेवा प्रदान की।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!