लग्जरी कार ‘सफारी’ में गुप्त तहखाना बनाकर लाई जा रही केन बीयर पकड़ी गई, 20 हजार की शराब बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>शुक्रवार को सैदा नगर कॉलोनी&comma; एम्स गोलंबर के पास फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में मद्य निषेध विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से केन बीयर बरामद की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गुप्त सूचना मिलते ही निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गई&period; छापेमारी के दौरान UP78DM 8946 नंबर की सफारी गाड़ी की डिक्की में बनाए गए गुप्त तहखाने से केन बीयर बरामद हुआ। जब्त केन बीयर की कुल मात्रा 114 पीस &lpar;करीब 57 लीटर&rpar; बताई जा रही है&period; बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 20&comma;000 रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान मौके पर चालक मौजूद नहीं था&comma; जिसके कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी&period; पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम में निरीक्षक कुमार&comma; एसआई सोनम कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाया गया

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट; जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में व्यापक फ्लैग मार्च!

तख्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक हुए नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव, प्रबंधक कमेटी ने किया सम्मानित