जीजस एण्ड मेरी एकैडमी में कैंडिल निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> दीपावली पर्व के पूर्व जीजस एण्ड मेरी एकैडमी&comma; हाजीगंज&comma; कैमाशिकोह&comma; पटना सिटी के प्रांगण में कैंडिल निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 9 तक के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की प्राचार्या पूजा एन&period; शर्मा के निर्देशन तथा शिक्षक राजेश कुमार एवं शिक्षिका श्वेता सिंह की देखरेख में उत्साहपूर्वक भाग लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बच्चों ने रंग-बिरंगे कागजों से सुंदर एवं आकर्षक कंदील बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की उस परंपरा को जीवंत करती है&comma; जब दीपावली पर घरों को रोशनी से सजाने के लिए कंदीलों का निर्माण किया जाता था&comma; क्योंकि उस समय विद्युत बल्बों का प्रचलन नहीं था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निर्णायक मंडली ने बच्चों द्वारा बनाए गए सुंदर कंदीलों को देखकर सराहना की और विजेताओं की घोषणा की।<br &sol;>जूनियर ग्रुप में प्रथम&colon; मयंक कुमार पटेल&comma; द्वितीय&colon; मायरा पैट्रिक&comma; तृतीय&colon; माही कुमारी। वहीं सीनियर ग्रुप में प्रथम&colon; अनन्या पटेल&comma; द्वितीय&colon; प्रत्युष राज&comma; तृतीय&colon; प्रियांशी रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या पूजा एन&period; शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा बच्चों को सृजनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार पुलिस सप्ताह में नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत, एसपी ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. वीणा कुमारी सिंह को राष्ट्रीय सम्मान

बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ, 22 से 27 फरवरी तक होंगे विविध आयोजन