मिट्टी के गणपति बनाकर छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> गणपति महोत्सव के अवसर पर पीएम श्री राजकीयकृत बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय&comma; मनेर की छात्राओं ने मिट्टी से इको फ्रेंडली गणपति प्रतिमाएं बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया&period; कला शिक्षक मनीष कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में कक्षा छह&comma; सात और आठ की छात्राओं ने स्वयं मिट्टी एकत्र कर उसे तैयार किया और गणपति की आकर्षक प्रतिमाओं को आकार दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छात्राओं ने मिट्टी की प्रतिमाओं को वॉटर कलर से सजाया&period; इस दौरान उन्हें बताया गया कि बड़ी और रासायनिक रंगों से बनी प्रतिमाओं के नदी में विसर्जन से जल और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है&period; इसके मुकाबले प्राकृतिक मिट्टी से बनी छोटी प्रतिमाएं पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गतिविधि को और खास बनाने के लिए कुछ गणपति प्रतिमाओं की मिट्टी में पौधों के बीज भी मिलाए गए&period; छात्राओं को बताया गया कि इन प्रतिमाओं को नदी में विसर्जित करने के बजाय घर के गमले में रखा जा सकता है&period; मिट्टी धीरे-धीरे घुल जाएगी और उसमें मौजूद बीज से नया पौधा उग आएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कला शिक्षक मनीष कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चों को केवल कला सिखाना ही उद्देश्य नहीं है&comma; बल्कि कला के माध्यम से प्रकृति&comma; संस्कृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना भी जरूरी है। इस पहल के जरिए छात्राओं ने संदेश दिया कि गणपति का विसर्जन केवल एक परंपरा नहीं&comma; बल्कि नई जिंदगी के सृजन का माध्यम भी बन सकता है&period; मिट्टी से गणपति और गणपति से हरियाली का यह संदेश विद्यालय की रचनात्मक और पर्यावरण जागरूक पहल को दर्शाता है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बिहपुर की रेल सुविधाओं को लेकर ECR महाप्रबंधक से हुई महत्वपूर्ण चर्चा, कई मांगों पर बनी सहमति

बिहार में निर्माणाधीन ROB परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, रेलवे से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस