जोगबनी सीमा बंद होने से व्यापार चौपट, व्यापारी भुखमरी के कगार पर

&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> कोरोना महामारी की स्थिरता को देखते हुए बिहार सरकार लॉकडाउन को गाईड लाइन के अनुसार बहुत कुछ खोले जाने का सुविधा दिया है जिसमें कई चीजों के साथ व्यापार भी पटरी पर धीरे धीरे आ गया है। सबकुछ पहले के जैसा सामान्य होता दिख तो रहा है&comma;लेकिन अररिया जिला का एक सीमावर्ती शहर ऐसा भी है जहां व्यापार में कई दुकानदार का सुबह से शाम तक एक भी ग्राहक नहीं आता है। वह शहर है भारत नेपाल सीमा से सटे अररिया जिला अन्तर्गत जोगबनी शहर। जोगबनी शहर महज लगभग एक किलो मीटर क्षेत्रफल के अंदर यह बाजार है।इस बाजार से प्रतिदिन लगभग 01 करोड़ रुपये का व्यपार लॉकडाउन से पूर्व होता था। ये तब की बात है जब जोगबनी शहर को कोरोना बीमारी जैसे महामारी का बीमारी नहीं मालूम था। कोरोना महामारी जैसे ही अपना रूप मे आया की मानो जैसे इस शहर के व्यापारियों पर ग्रहण सा लग गया जो की अभी तक बरकार है। कोरोना महामारी में सरकार के निर्देश पर भारत नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी की सीमा को सील कर दिया गया था। जो आज लगभग डेढ़ वर्ष होने होने जा रहा है। हालांकि भारतीय सीमा खोल दिया गया है&comma; लेकिन नेपाल सरकार के द्वारा नेपाल सीमा बंद रहने से दोनों देशों के आवाजाही बंद है। जोगबनी बाजार का व्यापार नेपाल के ग्राहकों पर ही निर्भर करता है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस पूरे बाजारों पर नजर डाले तो जो नेपाल सीमा को छूती है उनके दुकान तो थोड़ी बहुत खुलती भी है&comma;लेकिन सिर्फ साफ सफाई के लिए। इन दुकानदारों को सुबह से शाम हो जाता है एक भी ग्राहक दुकान पर नहीं आती है। वहीं बचे आधा किलोमीटर में जोगबनी&comma; मटियारबा&comma; इस्लामपुर&comma; बॉर्डर से जोगबनी हाट इत्यादि दुकान नजदीक होने से इन सबों का व्यापार थोड़ी बहुत हो जाती है&comma; क्योंकि नेपाल के ग्राहक रोज की जरूरत की सामग्री खरीदने के लिय चोरी छुपे आ जाया करते है। इस महामारी के समय में जोगबनी वासी को ये दिखा दिया की वक्त सबका आता है जिस सड़क पर एक हजार की दुकानदारी नही होती थी&comma; उस सड़क पर खरीदारी के लिय मेला लगा रहता है। हम बात कर रहे है नेपाल के दरैया बस्ती बॉर्डर से सटे वार्ड संख्या 10 के मार्ग पर दुकानदारों का। इस संबंध में जोगबनी के व्यवसायी प्रभात सिंह&comma; खुश्बू दुबे&comma; अमित सिंह&comma; विशाल कुमार&comma; संजय भगत उर्फ टिंकू&comma; राज कुमार साह&comma; श्याम केडिया&comma; कन्हैया साह सहित कांग्रेस के युवा नगर अध्यक्ष विकास कुमार विक्की राजद नेता ने कहा कि न जाने कब वह पुराने दिन आएंगे जब जोगबनी बाजार एवं सीमा क्षेत्र पहले की तरह हो जायेगा। अभी नेपाल की सीमा बंद से व्यापार डूबने के कगार पर है। फिलहाल नेपाल सीमा खुलने के आसार नही दिख रहे है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह