भूमि विवाद में जम कर चली गोली, गिरा दिया चहारदीवारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> फुलवारी शरीफ थाना के एकता नगर में देर शाम भूमि विवाद में जम कर गोली बारी हुई&period;बताया जाता है की विवाद खड़ा करने वालों ने चहारदिवारी भी गिरा दिया&period; यह चहारदिवारी रविवार को कई दर्जन लोगों को खड़ा कर एक पक्ष ने कर लिया था&period; जिसकी शिकायत करने दूसरा पक्ष थाना पहुंचा जहां उसे रोक कर तीन घंटे तक रखा गया&period; पुलिस को पहले पक्ष ने बताया कि इसके बाद दूसरे पक्ष ने शाम को अपने आदमियों के साथ पहुंच कर चहारदिवारी गिरा दिया और दहशत फैलाने को गोली बारी कर दिया&period; मौके पर सूचना पा कर पुलिस पहुंची&period;पुलिस ने मौके से खोखा भी बरामद किया है&period; आधा दर्जन चक्र गोली बारी होने की बात सामने आ रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि एकता नगर में मनोज गुप्ता और अखिलश ने रविवार को चहारदिवारी किया था&period; इस जमीन पर विवाद चल रहा है&period; जिसकी सुनवाई शनिवार को थाना में लगने वाले जनता अदालत में हुई थी और वहां मौजूद अंचलाधिकारी के प्रतिनिधियों ने दो पक्षों को कहा था कि ऊपरी न्यायालय में जाये यह रसीद रद्द कराने का मामला है मगर दूसरे दिन इस पर एक पक्ष अखिलेश और मनोज के द्वारा चहारदिवारी शुरू कर दिया गया&period; वही एक पक्ष रंजन ने रविवार को चहारदिवारी होने की सूचना देने थाना में पहुंचा&period;जहां उसने आवेदन दिया मगर पुलिस ने तीन घंटे उसे थाना में बैठा कर रखा और उधर चहारदिवारी हो गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं चहारदिवारी करने वाले ने पुलिस को बताया कि देर शाम तीन मोटर साइकिल पर रंजन अपने कुछ लोगों के साथ पहुंचा और ताबड़ तोड़ गोलीबारी कर चहारदिवारी को गिरा दिया&period;करीब आधे दर्जन चक्र गोली चलने की बात की जा रही है&period; गोली बारी की सूचना पर कर मौके पर पुलिस पहुंची&period; पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!