सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन के लिए आवेदन 3 अगस्त से, बीएसईबी ने जारी किया नोटिफिकेशन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार विद्यालय परीक्षा समिति &lpar;बीएसईबी&rpar; ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय&comma; जमुई में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में नामांकन हेतु अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 3 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। समिति के अनुसार&comma; कक्षा 6 में छात्रों के लिए 60 तथा छात्राओं के लिए 60&comma; कुल 120 सीटों पर नामांकन किया जाएगा। अभ्यर्थी निर्धारित वेबसाइट https&colon;&sol;&sol;biharsimultala&period;com&NoBreak;� के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ&period; त्यागराजन एस&period;एम&period; ने बताया कि प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण में प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा होगी&comma; जिसमें 150 अंकों के 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंकन &lpar;नेगेटिव मार्किंग&rpar; नहीं होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि मुख्य प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रश्नों का स्तर बिहार सरकार द्वारा कक्षा 5 के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित होगा। मुख्य परीक्षा का आयोजन पटना जिला मुख्यालय के परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10&colon;00 बजे से 12&colon;30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 1&colon;30 बजे से 4&colon;00 बजे तक आयोजित होगी। समिति के अनुसार&comma; प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है&comma; जबकि मुख्य प्रवेश परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित किए जाने की संभावना है। बीएसईबी ने अभिभावकों एवं अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने तथा विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करने की अपील की है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सैदाबाद गांव में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल, युवाओं ने 22 बीघे के तालाब किनारे लगाए 200 पौधे

हाई स्कूल सपोर्ट प्रोग्राम के अंतर्गत पटना के दो बालिका उच्च विद्यालयों का भ्रमण

सुखद शनिवार में बच्चों ने कबाड़ से बनाई सुंदर राखियां, सीखीं स्वच्छता और रचनात्मकता की बातें