बीआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस ने एक महिला को कुचल डाला

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दानापुर&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> आ रही खगौल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहा तेज रफ्तार बीआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस ने एक महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक ही मौत हो गई। वही घटना के बाद बस ड्राइवर बस मौके पर छोड़ फरार हो गया। मृतका की पहचान गाड़ीखाना निवासी अरुण पासवान की पत्नी 45 वर्षीय कलावती देवी के रूप में हुई है। मृतका दूसरों के घर में चूल्हा चौका काम करती थी। घटना से गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगो ने बस की शीशा को तोड़फोड़ करते हुए आक्रोशित लोगों ने सरक पर आगजनी कर दानापुर सगुना मोड़ को जाम कर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं मौके पर मौजूद लोगो ने जमकर बबाल काटा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची खगौल पुलिस लोगो को समझाने बुझाने में जुटी हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतका दूसरे के घर में चूल्हा चौका का काम कर घर लौट रही थी। जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंची और रोड क्रॉस करने वाली थी। उसी दरम्यान दानापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बीआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस ने उसे बेदर्दी से कुचल दिया। जिसमें वह पिछले चक्के में फंस गई। जिसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में बैठे पैसेंजर स्थानीय लोगों की माने तो इस रास्ते में बस ड्राइवर बहुत तेज गति से बस चलाते है। आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गाड़ी में बैठे सभी पैसेंजर सुरक्षित बस से उतर कर अपने गंतव्य पर चले गए।सूचना पाकर खगौल थानाध्यक्ष कुमार रौशन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने लगे। वही आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग मुआवजे की मांग करते हुए लगातार हंगामा करते रहे। घटना के 3 घंटे बाद दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आक्रोशित लोगों को समझाया सरकार से मिलाने की बातें कहीं। जिसके बाद लोगों द्वारा जाम को हटवाया गया। मामले की जांच की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार