गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> आयुक्त&comma; पटना प्रमंडल&comma; पटना कुमार रवि ने कहा है कि 75वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा। मुख्य राजकीय समारोह ऐतिहासिक गाँधी मैदान में होगा। वे आज गाँधी मैदान&comma; पटना में इस विषय पर आयोजित ब्रीफिंग में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। आयुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा गांधी मैदान का निरीक्षण किया गया एवं तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गणतंत्र दिवस समारोह में गाँधी मैदान में आम जनता का प्रवेश गाँधी मैदान के गेट नं&period; 4&comma; 5&comma; 6 एवं 7 से होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि द्वारा गाँधी मैदान की साफ-सफाई&comma; बैरिकेडिंग&comma; बैठने की व्यवस्था&comma; यातायात प्रबंधन&comma; पार्किंग&comma; आमंत्रण पत्र वितरण&comma; विद्युत व्यवस्था&comma; परेड एवं पूर्वाभ्यास&comma; पेयजल&comma; प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा&comma; अग्निशमन की व्यवस्था&comma; ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था&comma; झांकियों का प्रदर्शन&comma; विधि-व्यवस्था सहित सभी बिन्दुओं पर एक-एक कर समीक्षा की गई तथा आवश्यक निदेश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से पूरे गाँधी मैदान को चार सेक्टर एवं आवश्यकतानुसार सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। सेक्टर में अपर जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक को वरीय प्रभार में रखा गया है। गाँधी मैदान एवं कारगिल स्मृति चौक में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु कुल 60 विभिन्न स्थानों पर 92 दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 04 सेक्टर दंडाधिकारी भी मुस्तैद रहेंगे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों को भी तैनात किया गया है। महिला बल&comma; लाठी बल एवं अन्य पुलिस बल भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी&comma; पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल समय से अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँच जाएंगे तथा अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर तब तक मुस्तैद रहेंगे जब तक मैदान से भीड़ चली न जाए। सेक्टर पदाधिकारी इसका अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में 24 सुरक्षित दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने सभी पदाधिकारियों को अपनी-अपनी टीम को निरंतर सक्रिय एवं तत्पर रहने का निदेश दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को निदेश दिया कि सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष सतर्कता बरती जाए&comma; सभी बिन्दुओं पर अपेक्षित ध्यान देते हुए समुचित कार्रवाई ससमय सुनिश्चित करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गांधी मैदान की व्यवस्था निम्नवत हैः-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैरिकेडिंग- अनुमोदित नक्शा के अनुसार कार्यपालक अभियंता&comma; भवन निर्माण विभाग&comma; पटना प्रमंडल द्वारा बैरिकेडिंग की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। गाँधी मैदान का समतलीकरण तथा इसके चहारदीवारी के सभी प्रवेश द्वार की आवश्यकतानुसार मरम्मति की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठने की व्यवस्था- गाँधी मैदान में बैठने की समुचित व्यवस्था है। नजारत उप समाहर्ता एवं अपर जिला दण्डाधिकारी&comma; विधि-व्यवस्था द्वारा योजनाबद्ध ढंग से बैठने की व्यवस्था की गई है। दर्शक दीर्घा की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विद्युत व्यवस्था- कार्यपालक अभियंता विद्युत कार्य प्रमंडल-1 एवं विद्युत आपूर्ति कार्यपालक अभियंता&comma; पेसू&comma; बांकीपुर&comma; पटना गाँधी मैदान में विद्युत की व्यवस्था सुदृढ़ रखेंगे। उनके द्वारा गाँधी मैदान में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी&comma; नूतन राजधानी अंचल&comma; पटना नगर निगम हाई-मास्ट लाईट को चालू हालत में रखेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सीसीटीवी की व्यवस्था- गाँधी मैदान परिसर में तथा आस-पास स्मार्ट सिटी के द्वारा सीसीटीवी स्थापित किया गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत संस्थापित 91 सीसीटीवी कैमरों द्वारा आईसीसीसी से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संयुक्त परेड एवं पूर्वाभ्यास- परेड में 21 टुकड़ियाँ भाग ले रही हैं। पुलिस उपाधीक्षक &lpar;प्रारक्ष&rpar; को इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<ul class&equals;"wp-block-list">&NewLine;<li>सफाई व्यवस्था- पटना नगर निगम द्वारा गाँधी मैदान के अतिरिक्त इसके चारों तरफ&comma; भीतरी एवं बाहरी भाग तथा पार्क की भी विशेष रूप से सफाई कराई गई है। पटना नगर निगम द्वारा चलंत शौचालय की व्यवस्था की गई है।<&sol;li>&NewLine;<&sol;ul>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पेयजल की व्यवस्था- आयुक्त श्री रवि ने निदेश दिया कि कार्यपालक अभियंता&comma; लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग&comma; पटना पूर्वी वाटर टैंकर के साथ-साथ आवश्यकतानुसार वाटर एटीएम भी क्रियाशील रखेंगे। नगर आयुक्त&comma; पटना नगर निगम&comma; कार्यपालक अभियंता&comma; पटना नगर निगम जलापूर्ति प्रमंडल&comma; कार्यपालक अभियंता&comma; भवन प्रमंडल&comma; पटना एवं कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग&comma; पटना गाँधी मैदान में अवस्थित सभी वाटर हाईड्रेन्ट्स एवं नलों को चालू रखेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<ul class&equals;"wp-block-list">&NewLine;<li>चिकित्सा एवं स्वास्थ्य- गाँधी मैदान में तीन प्राथमिक चिकित्सा शिविर प्रवेश द्वारों के पास कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त एक चिकित्सा शिविर कार्यक्रम स्थल नियंत्रण कक्ष गाँधी मैदान&comma; पटना में कार्यरत रहेगा। सिविल सर्जन समुचित संख्या में एम्बुलेंस&sol;चिकित्सक&sol;पारा मेडिकल स्टाफ एवं आवश्यक दवाइयों&comma; उपकरणों के साथ प्रतिनियुक्त रखेंगे। इसके साथ ही मुख्य पंडाल के पीछे बने नियंत्रण कक्ष के पास एक आईसोलेशन केन्द्र स्थापित कर सभी जीवन रक्षक दवाओं एवं ऑक्सीजन सिलेन्डर सहित चिकित्सक&sol;पारा मेडिकल कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। सिविल सर्जन समन्वय करते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि पीएमसीएच&comma; एनएमसीएच&comma; आईजीआईएमएस&comma; गार्डिनर रोड अस्पताल एवं अन्य अस्पतालों में उत्तम एमर्जेंसी सुविधा उपलब्ध रहे।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>अग्निशमन की व्यवस्था- गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अच्छी हालत एवं पूर्ण रूप से जल से भरा हुआ दो अग्निशाम दस्ता पीआईआर&comma; पटना में सुरक्षित रहेगा एवं स्टेट बैंक के पास मुख्य द्वार के समीप तथा वीआईपी वाहन पार्किंग के समीप भी एक-एक यूनिट अग्निशमन दस्ता तैनात रहेगा। जिला अग्निशाम पदाधिकारी&comma; पटना इसे सुनिश्चित करेंगे।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>यातायात व्यवस्था- गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर यातायात प्रबंधन हेतु समुचित व्यवस्था पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा की गई है। ट्रैफिक प्लान से संबंधित सूचना अखबारों में प्रकाशित किया जा रहा है ताकि लोग समारोह के समय वैकल्पिक मार्ग का चुनाव कर सके। गाँधी मैदान में वाहन पार्किंग की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक&comma; यातायात एवं जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा की जाएगी।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>झांकियों का प्रदर्शन-उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में नजारत उप समाहर्ता एवं जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी द्वारा 14 झाँकियों के प्रदर्शन की सारी व्यवस्था की गई है।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>विधि-व्यवस्था संधारण- गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा हेतु अचूक व्यवस्था रहेगी। भीड़ पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी&comma; आसूचना तंत्र को सुदृढ़ एवं सक्रिय रखा जाएगा। गाँधी मैदान के सभी प्रवेश द्वारों एवं परिसर के अंदर सीसीटीवी कैमरा के द्वारा भी निगरानी रखी जाएगी। गाँधी मैदान में अस्थायी कंट्रोल रूम के द्वारा गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। गाँधी मैदान के दक्षिण ओर प्रमुख गेट सं&period; 09 एवं 10 से केवल आमंत्रित अतिथि ही मैदान में प्रवेश करेंगे।<&sol;li>&NewLine;<&sol;ul>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आम जनता का प्रवेश गाँधी मैदान का गेट नं&period; 04&comma; 05&comma; 06 एवं 07 से होगा तथा गाँधी मैदान के अंदर बने दर्शक दीर्घा में निर्धारित स्थान पर बैठने की व्यवस्था की गई है। समारोह समाप्त होने के बाद आमजन के निकास हेतु गाँधी मैदान के सभी गेट को खोल दिए जायेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मीडियाबंधुओ की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक के सामने स्थित गाँधी मैदान के दक्षिण द्वार गेट संख्या 09 से मीडियाबंधुओं का प्रवेश होगा।<br &sol;>गेट नं&period; 10 से विशिष्ट व्यक्तियों का प्रवेश होगा। सभी आमंत्रित अतिथियों से प्रातः 08&period;30 बजे तक स्थान ग्रहण कर लेने का अनुरोध किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने कहा कि सरकार के निदेश के आलोक में इस साल गणतंत्र दिवस&comma; 2024 के अवसर पर बिहार सरकार के 14 &lpar;चौदह&rpar; विभागों द्वारा गाँधी मैदान&comma; पटना में झाँकियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। झाँकियों के प्रदर्शन हेतु विभागवार नोडल पदाधिकारी नामित हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त रवि ने कहा कि सरकार के विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं&comma; समाज सुधार अभियान तथा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को झाँकियों के द्वारा दिखाया जा रहा है। झाँकी प्रस्तुतिकरण से संबंधित सभी तैयारी अंतिम चरण में है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त रवि ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह&comma; 2024 का आईपीआरडी सोशल मीडिया टीम द्वारा लाईव कवरेज किया जाएगा। सोशल मीडिया&comma; फेसबुक&comma; वेबकास्ट आदि के माध्यम से इसे प्रसारित किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>26 जनवरी&comma; 2024 गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर गत वर्ष की भांति संपूर्ण कार्यक्रम को कवर करने के लिए गांधी मैदान&comma; पटना में प्रवेश करने वाले वाहन एवं सभी उपकरणों की एंटी सबोटाज जांच हेतु तकनीकी परीक्षण पुलिस अधीक्षक&comma; विशेष शाखा&comma; पटना के स्तर से होने के उपरांत ही गांधी मैदान में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। विलंब किए जाने पर गाड़ी के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। आयुक्त रवि ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह&comma; 2024 के सफल आयोजन हेतु सभी पदाधिकारी सजग&comma; तत्पर एवं प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर आयुक्त के साथ जिलाधिकारी&comma; वरीय पुलिस अधीक्षक&comma; नगर पुलिस अधीक्षक&comma; उप विकास आयुक्त&comma; विशिष्ट पदाधिकारी&comma; अनुभाजन&comma; अपर जिला दण्डाधिकारी विधि-व्यवस्था एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

होलिका दहन व होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

संपूर्णता अभियान के तहत विज्ञान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, गोली के बारूद बके छींटे से नेपाल की डांसर हुई घायल, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया